1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भारत में करोड़ो लोगों को जकड़ चुका है अस्थमा, खुद का ऐसे रखें ख्याल

भारत में करोड़ो लोगों को जकड़ चुका है अस्थमा, खुद का ऐसे रखें ख्याल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2017 02:25 pm IST,  Updated : Oct 10, 2017 02:25 pm IST

अस्थमा के लोगों में, इसी वायुमार्ग में सूजन आ जाती है, जिससे उनका गला बहुत अधिक संवेदनशील हो जाता है। इस वजह से, कुछ पदार्थो के प्रति वायुमार्ग कसके प्रतिक्रिया करता है। जानिए कैसे करें इससे बचाव...

asthma- India TV Hindi
asthma

हेल्थ डेस्क: एक अध्ययन के अनुसार भारत में करोड़ो लोल अस्थमा की चपेट में आ गए है और ये बीमारी तेजी से लोगों में बढ़ती जा रही है। भारत में अस्थमा से लगभग 1.5 से दो करोड़ लोग प्रभावित हैं। अस्थमा फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है, जो सांस लेने की नली को संकरा कर देती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और खांसी आती है।

अस्थमा की स्टैंडर्ड दवाइयां लेने के अलावा विटामिन डी की अतिरिक्त खुराक लेने से इस रोग के जोखिम को आधा किया जा सकता है। विटामिन डी का सप्लीमेंट लेने वाले लोगों में अस्थमा के एक दौरे के बाद इसका खतरा 50 फीसदी तक कम पाया गया। विटामिन डी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करके ऊपरी श्वसन संक्रमण को नियंत्रित करता है, जिससे गले की सूजन कम हो जाती है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा, "अस्थमा को समझने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि पहले श्वसन नली के काम को समझ लिया जाए। यह वो नली होती है, जिसके जरिए आपके फेफड़ों में हवा जाती है और बाहर आती है। अस्थमा के लोगों में, इसी वायुमार्ग में सूजन आ जाती है, जिससे उनका गला बहुत अधिक संवेदनशील हो जाता है। इस वजह से, कुछ पदार्थो के प्रति वायुमार्ग कसके प्रतिक्रिया करता है।"

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऐसा होने पर आसपास की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। नतीजतन, वायुमार्ग संकरा हो जाता है, जिससे फेफड़ों में बहने वाली हवा कम हो जाती है। इस प्रकार, वायुमार्ग की कोशिकाएं सामान्य से अधिक बलगम बनाने लगती हैं। ये सभी अस्थमा के लक्षण हो सकते हैं। वायुमार्ग में सूजन हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े लक्षण और ऐसे करें खुद का बचाव

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल