1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है मिसकैरेज

प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है मिसकैरेज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2017 11:10 am IST,  Updated : Nov 06, 2017 11:10 am IST

कई बार प्रेग्नेंसी के समय ऐसी चीजों का सेवन कर लेते है, जिससे कि गर्भपात होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जानिए ऐसी ही चीजों के बारें में जिनता सेवन प्रेग्नेंसी के समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

pregnancy- India TV Hindi
pregnancy

हेल्थ डेस्क: प्रेग्नेंसी के समय हर महिला की अन्य दिनों से ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। इन दिनों में मां के साथ-साथ बच्चे का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है। इसके साथ खानपान का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है। जिससे मां और होने वाला बच्चा दोनो स्वस्थ हो।

कई बार प्रेग्नेंसी के समय ऐसी चीजों का सेवन करने का मन होता है। जो कि मां और होने वाले बच्चे के लिए खतरनाक होता है, लेकिन हमारी जरा सी न समझी खतरनाक साबित हो सकती है।

कई बार प्रेग्नेंसी के समय ऐसी चीजों का सेवन कर लेते है, जिससे कि गर्भपात होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। जानिए ऐसी ही चीजों के बारें में जिनता सेवन प्रेग्नेंसी के समय बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।  

 पपीता
इसमें अधिक मात्रा में पपाइन नामक तत्व पाया जाता है। जिसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गर्भपात हो सकता है।

अनानास
वैसे ये बहुत ही सेहतमंद फलों में से एक माना जाता है, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय इसका ज्यादा सेवन करने से गर्भपात हो सकता है।

करेला
इसमें भरपूर मात्रा में मोमोकैरिन नामक तत्व पाया जाता है। जिसका ज्यादा सेवन करने से गर्भपात हो सकता है।

ज्वार का रस
वैसे तो ज्वार का रस सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपनते है। जिसके कारण आपको उल्टी डायरिया हो सकती है। इसके अलावा इसका ज्यादा सेवन करने से आपको गर्भपात हो सकता है।

सॉफ्ट ड्रिंक
इसमें भरपूर मात्रा में कैफीन और क्वीनाइनपाटा जाता है। जिसका सेवन करने से गर्भ में होने वाले बच्चे की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही गर्भपात की भी समस्या हो जाती है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़े और चीजों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल