1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चाहिए स्वस्थ दिमाग तो पैरों का इस तरह से करें इस्तेमाल

चाहिए स्वस्थ दिमाग तो पैरों का इस तरह से करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 26, 2018 11:37 am IST,  Updated : May 26, 2018 11:37 am IST

स्वस्थ मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र के लिए पैरों की कसरत जरूरी है। एक नए शोध में पता चला है कि तंत्रिका तंत्र से जुड़ा स्वास्थ्य पैरों द्वारा दिमाग को भेजे जाने वाले संकेतों पर निर्भर है।

brain- India TV Hindi
brain

हेल्थ डेस्क: स्वस्थ मस्तिष्क व तंत्रिका तंत्र के लिए पैरों की कसरत जरूरी है। एक नए शोध में पता चला है कि तंत्रिका तंत्र से जुड़ा स्वास्थ्य पैरों द्वारा दिमाग को भेजे जाने वाले संकेतों पर निर्भर है। शोध के परिणामों से चिकित्सकों को नए संकेत मिले हैं कि क्यों मोटर न्यूरान बीमारी, मल्टीपल स्किलिरोसिस, स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी व दूसरी तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों में मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आती है।

इसकी वजह इन बीमारियों के मरीजों में चलने की गतिविधि सीमित होना है। शारीरिक व्यायाम कम होने से शरीर को नई तंत्रिका कोशिकाओं के उत्पादन में दिक्कत होती है। यह तंत्रिका कोशिकाएं व्यक्ति को तनाव व जीवन की चुनौतियों से मुकाबले में मदद करती हैं।

इटली के मिलान विश्वविद्यालय की राफेला एडमी ने कहा, "हमारा शोध इस धारणा का समर्थन करता है कि जो लोग वजन उठाने वाले व्यायाम करने में असमर्थ हैं - बिस्तर पर पड़े मरीज, या लंबी यात्रा के अंतरिक्ष यात्री- उनमें न सिर्फ मांस पेशियों का भार घटता है, बल्कि कोशिकीय स्तर पर उनके शरीर की केमिस्ट्री में बदलाव हो जाता है और यहां तक कि उनके तंत्रिका तंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।"

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल