1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. केले के फूल में छिपे है अनेको फायदे, जानिए कैसे

केले के फूल में छिपे है अनेको फायदे, जानिए कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2016 08:29 am IST,  Updated : Mar 08, 2016 08:33 am IST

केले के पत्तों और तनों के साथ इसका फूल भी हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी है। इसे केला का दिल माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन ई होता है।

benifit of Banana flower
benifit of Banana flower

पाचन संबधी समस्या को करें दूर
केले के फूल खाने में बहुत ही हल्के होते है यानी की इन्हे आप आसानी से पचा सकते है। साथ ही ये पाचन संबंधी समस्या जैसे कि पेट का दर्द, एसिडिटी के कारण सूजन आदि से निजात दिलाते है।

किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाएं
केले के पूल में ऐसे तत्व पाए जाते है जो कि पैथोजेनिक बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं। जिससे आपको किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है।

पीरियड्स को करें नियंत्रित
केले के फूल में ऐसे गुण पाए जाते है जो कि अनियमित पीरियड्स को ठीक करता है। इसके लिए एक कप केले के फूल को दही में पकाकर खाने से शरीर में प्रोजेस्ट्रोन लेवल बढ़ता ह साथ ही पीरियड के समय ज्या ब्लीडिंग नहीं होती है।

कैंसर और हार्ट अटैक से करें बचाव
कैंसर और दिल से संबधी को ई भी समस्या हमारे शरीर पर उपस्थित सेलो पर फ्री रैडिकल के हमला करने से होता है। इससे रक्षा केले का फूल अच्छी तरह से कर सकता है। क्योंकि इन फूलों में ऐंटी-ऑक्सिडेंट नामक तत्व पाया जाता है। जो फ्री रैडिकल्स का मुकाबला कर उन्हें बॉडी डैमेज करने से बचाते हैं।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल