1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. नीम से स्किन ही नहीं होती है ग्लो बल्कि वजन भी होता है कम, जानें कैसे

नीम से स्किन ही नहीं होती है ग्लो बल्कि वजन भी होता है कम, जानें कैसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 07, 2016 12:14 pm IST,  Updated : Mar 07, 2016 05:19 pm IST

नीम का हर भाग पत्तियां, फूल, छाल, जड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका स्वाद थोड़ा कडवा होता है, लेकिन एक औषधि के रुप में इसका कोई जोड़ नहीं है। इसका सेवन करने से गंभीर से गंभीर बीमारियों से निजात मिल जाता है।

dandruff
dandruff

करें स्किन इंफेक्शन से बचाव
नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व होते है। जिसके कारण त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। नीम त्वचा को बिना ड्राई किए सूजन व जलन भी दूर करती हैं। इसके लिए नीम की मुलायम पत्तियों को उबालें जब पानी हरा होने लगे तब गैस बंद कर इसे छान लें और नहानें के पानी में मिलाए। ऐसा करने से आप त्वचा संबंधी इंफेक्शन से बच सकते है।

बालों संबंधी समस्या से निजात
नीम का तेल बालों को लंबा करने और डैंड्रफ को दूर करने के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसके लिए हल्के हाथों से अपनी बालों की जड़ों पर नीम के तेल से मसाज करें। इससे आपकी पतले बालों की समस्या भी दूर हो जाएगी ।

अगर आपको बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो नीम के पाउडर में पानी मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे बाद इसे शैंपू से धो लें। आप चाहे तो नीम की पत्तियो मिलने में समस्या हो रही है तो बाजार में आसानी से आपको नीम का पाउडर मिल जाएगा। आप उसका इस्तेमाल कर सकती है।

ये भी पढ़े-  चांद सा चेहरा पाना चाहते है, तो अजमाएं ये हर्बल उपाय

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल