1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Health Tips: ब्रेस्ट में होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती, पढ़िए पूरी खबर

Health Tips: ब्रेस्ट में होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती, पढ़िए पूरी खबर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2018 08:00 am IST,  Updated : Oct 09, 2018 08:00 am IST

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या काफी आम है। लेकिन 30 साल के बाद इसके होने की संभावना बढ़ जाती है।

breast cancer- India TV Hindi
breast cancer

नई दिल्ली: महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समस्या काफी आम है। लेकिन 30 साल के बाद इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती लक्षण होते हैं ब्रेस्ट में गांठ का बनना लेकिन बहुत से लोगों के इस बात की जानकारी बिल्कुल भी नहीं है कि हर गांठ कैंसर नहीं होता है। हम अक्सर यह सोच लेते हैं कि ब्रेस्ट में गांठ पड़ रहे हैं तो यह कैंसर ही है। ब्रेस्ट में गांठ कई दूसरे वजह से भी पड़ सकते हैं और यह नॉन कैंसरस होते हैं। महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद कई तरह के शारीरिक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। हार्मोंस में आए बदलाव के कारण बढ़ती उम्र में कई बार ब्रेस्ट में गांठ महसूस होने लगती है। जिसे ज्यादातर औरतों कैंसर समझ लेती हैं लेकिन हर तरह की गांठ कैंसर नहीं होती। कुछ लोग तो इसे बड़ी बीमारी समझ कर जांच करवाने से भी कतराने लगते हैं कि अब कैंसर की चपेट में आ चुके हैं और डॉक्टरी सलाह का कोई फायदा नहीं। इस तरह की लापरवाही छोटी-सी बीमारी बड़ी बन सकती है जबकि हर गांठ ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है।

आपको इस तरह का संकेत दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। अनदेखी करने पर बीमारी बढ़ सकती है। 

क्या है ब्रेस्ट की गांठ?

पीरियड्स की गड़बड़ी, प्रेग्नेंसी, पीरियड्स का बंद होना,हार्मोंस में बदलाव, ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान दूध का रूक जाना जैसे कई कारणों से ब्रेस्ट पर गांठ पड़ जाती है। ब्रेस्ट कैंसर का प्रमुख लक्षण गांठ हैं लेकिन लड़कियां इसे ब्रेस्ट कैंसर मान लेती हैं।  ब्रेस्ट टीशू में फैट बढ़ जाने से भी गांठ पड़ जाती है जबकि ये गांठ कैंसर नहीं बल्कि सामान्य भी हो सकती है। 

जरूर करवाएं जांच
ब्रेस्ट पर किसी भी तरह की गांठ दिखाई दे तो इसकी जांच जरूर करवाएं, जिससे पता लगाने में आसानी हो जाएगी कि यह कैंसर है या कुछ और। ज्यादातर मामलों में यह दर्द रहित होती है। 

ब्रेस्ट कैंसर के कारण
ब्रेस्ट कैंसर होने पर महसूस होने वाली गांठ दर्द रहित होती है। इसके आसपास सूजन होने लगती है और समय के साथ-साथ इसका आकार भी बढ़ने लगती है। कई बार इससे रिसाव भी होता है। ब्रेस्ट कैंसर से पड़ने वाली गांठ से कई खून भी निकलने लगता है। 

मर्द भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार
इस कैंसर की शिकार ज्यादातर औरतें ही होती हैं लेकिन यह कैंसर मर्दों को भी हो सकता है। हालांकि इसके मामले बहुत कम दिखाई देते हैं। बीमारी,बढ़ती उम्र या और वजहों से भी मर्दों में कैंसर हो सकता है। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल