1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दीपिका पादुकोण ने ब्लैक-व्हाइट तस्वीरें शेयर कर बताया अपना फिटनेस सीक्रेट, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

दीपिका पादुकोण ने ब्लैक-व्हाइट तस्वीरें शेयर कर बताया अपना फिटनेस सीक्रेट, रणवीर सिंह ने किया ये कमेंट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 01:40 pm IST

दीपिका पादुकोण ने अपनी वर्कआउट करते हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरे शेयर की।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone Image Source : INSTRAGRAM

Deepika Padukone Fitness:  बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हेल्थ को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। वह इस बारें में फैंस से खुलकर बात करती हैं। डिप्रेशन का शिकार होने के बारें में भी दीपिका ने अपने फैंस से खुलकर बात की थी। इसके साथ ही एक संस्था बनाईं। जिसमें डिप्रेशन शिकार को ममद मिल सके। इसके साथ ही मानसिक के साथ-साथ शारीरिक हेल्थ पर भी दीपिका काफी ध्यान देती हां। वह रोजाना अपनी रूटीन में वर्कआउट जरुर शामिल करती है। ऐसे ही दीपिका ने फैंस को हेल्थ के प्रति जागरुक करने के लिे अपनी कुछ तस्वीरें इंस्ट्राग्राम में शेयर की।

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी वर्कआउट करते हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरे शेयर की।

अपनी इन फोटोज में वह अलग-अलग तरह के वर्कआउट करती हुईं नजर आ रही हैं। एक फोटो में जहां वे किकबॉक्सिंग की प्रेक्टिस कर रही हैं, तो दूसरी में दीपिका स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं। इन फोटोज के साथ उन्होंने लिखा कि हैप्पी वर्ल्ड हेल्थ डे! फिजिकल और मेंटल। ये सारी फोटोज ब्लैक एंड वाइट हैं। एक तस्वीर में जहां दीपिका किकबॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रही हैं, तो दूसरी में दीपिका स्ट्रेचिंग करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि हैप्पी वर्ल्ड हेल्थ डे! फिजिकल और मेंटल। ये सारी फोटोज ब्लैक एंड वाइट हैं।

दीपिका की इन फोटोज पर उनके पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया। उन्होंने इस पोस्ट पर लिखा, 'Yeah'। सेहत को लेकर दीपिका काफी स्ट्रिक्ट हैं। रणवीर भी इस बारे में बता चुके हैं। दीपिका जिम जाना बिल्कुल मिस नहीं करती हैं। साथ ही वह हेल्दी खाना पसंद करती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' में नजर आईं थीं। अब वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं। ये एक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। जिसमें उनके संघर्ष को दर्शाया गया है। दीपिका की तस्वीरें लक्ष्मी के रुप की सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

Happy Birthday: इतनी उम्र में भी साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन लगते है 20 साल के, जानें वर्कआउट और डाइट प्लान

स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, होगी निगेटिव भावनाओं की बढ़ोत्तरी

नरगिस फाखरी कभी अपने बॉडी शेमिंग के कारण हुई थीं ट्रोल, अब इस तरह किया 9 किलो वजन कम

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल