1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मौसम विभाग ने दिल्लीवासियो को चेताया, सुबह की सैर हो सकती है खतरनाक

मौसम विभाग ने दिल्लीवासियो को चेताया, सुबह की सैर हो सकती है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 21, 2018 06:22 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 06:22 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' दर्ज किया गया। हवा की खराब स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि यह सुबह की सैर और जॉगिंग के लिए ठीक नहीं है।

Delhi air not supportive for morning walk - India TV Hindi
Delhi air not supportive for morning walk

हेल्थ डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर 'बेहद खराब' दर्ज किया गया। हवा की खराब स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि यह सुबह की सैर और जॉगिंग के लिए ठीक नहीं है।

राजधानी के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों में गिरावट आई है। बुधवार को तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम का औसत तापमान रहा जबकि मंगलवार को तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "वातावरण में धुंए और धुंध का मिश्रण रहेगा। सुबह आसमान साफ रहेगा लेकिन दिन में आंशिक बदली छा सकती है।"

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे 391 रहा जो 'गंभीर' स्तर से केवल 10 अंक कम है।

सुबह आद्र्रता का स्तर भी उच्च 93 फीसदी रहा जिससे प्रदूषक तत्वों के बिखराव में कठिनाई आ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी में नमी भरी पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम की हवाएं चल रही हैं और इसके कारण भी प्रदूषकों का बिखराव कठिन हो गया है।

सुबह के दौरान दिल्ली के 37 क्षेत्रों में प्रदूषक कणों की औसत मौजूदगी 'गंभीर' स्तर पर थी।

दुनिया का 5वां सबसे खतरनाक रोग COPD, स्मोकिंग ना करने वाले भी चपेट में, जानें लक्षण और कारण

ग्रीन टी नहीं अदरक वाली चाय है ज्यादा फायदेमंद: रुजुता दिवेकर

बच्चों में बढ़ते डिप्रेशन को लेकर इस छात्रा ने उठाया अनोखा कदम, पेटिंग के द्वारा बताया कैसे पाएं इस बीमारी से निजात

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल