1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इस योगासन से पाएं कुछ ही दिनों में तोंद से छुटकारा

इस योगासन से पाएं कुछ ही दिनों में तोंद से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 28, 2016 09:08 am IST,  Updated : Feb 29, 2016 05:49 pm IST

अगर आप वास्तव में आपनी तोंद को कम करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने ऊपर थोड़ा सा समय देना होगा। जिसके लिए अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा सा समय निकालना पड़ेगा। इस समय में आपको एक आसन करना होगा।

नौकासन
नौकासन

इस योगासन को करने से आपकी मांसपेशिया भी मजबूत बनेगी। जिससे आपकी पूरा शरीर मजबूत होने के साथ-साथ स्लिम बाडी पाएगे। साथ ही अगर आपको अनिद्रा की समय है तो इससे भी आपको निजात मिल जाएगा।

ऐसे करें नौकासन
सबसे पहले एक दरी बिछाएं और फिर श्वासन की स्थिति में लेट जाएं। फिर एड़ी और पंजे मिलाते हुए दोनों हाथ कमर से सटा कर रखें। हथेलियां जमीन पर तथा गर्दन को सीधी रखते हैं। अब दोनों पैर, गर्दन और हाथों को धीरे-धीरे एक साथ ऊपर की ओर उठाते हैं। जैसे कि वो हवा से बात कर रहे हो।

आखिर में अपने पूरे शरीर को कम से कम 30 डिग्री पर उठाएं। इस स्थिति में 30-40 सेकंड रुकने का प्रयास करें। फिर धीरे-धीरे पुन: उसी अवस्था में आ कर श्वासन की अवस्था में लेट जाएं। इस आसन को कम से कम 10 बार करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल