1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Holi Special: भूलकर भी रंग खेलते समय न करें ये गलतियां, हो सकती है खतरनाक

Holi Special: भूलकर भी रंग खेलते समय न करें ये गलतियां, हो सकती है खतरनाक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 09, 2017 04:48 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 04:48 pm IST

कभी-कभी हम रंगों में इतना खो जाते है कि कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते है जिससे हमें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी हानिकारक साबित होते है। अगर आप इन गलतियों से बचना चाहते है तो होली के दिन इन बातों का जरुर ध्यान रखें।

holi
holi

केरोसिन का इस्तेमाल न करें
अगर आप होली खेलते है इस रंग को छुडाने के लिए केरोसिन, पेट्रोल, नेल रिमूवर जैसी चीजो का यूज करते है तो सावधान हो जाइए। इससे आपको स्किन संबंधी कई समस्या जैसे कि चकत्ते, खुजली, लाल दानें आदि पड़ सकते है। इसलिए इन सब के बजाएं आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप हल्दी और बेसन का पेस्ट लगाकर रंग को छुड़ा सकते है।

कॉन्टेक्ट लेंस को करें दूर
अगर आप कान्टेक्ट लेंस का इस्तेमाल करते है तो इस दिन लेंस को उतारकर होली खेलें। अगर आपने लेंस लगाकर होली खेली तो आंख के बीच रंग जाने से आपको इंफेक्शन हो सकता है। जिससे कि रंग में भंग पड़ सकता है।

बालो के साथ न खेलें होली
होली में बने हुए कई रंग मेटल आक्साइड से बनते है जो कि बालो के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते है। इसलिए रंग खेलने से पहले अपने बालों पर नारियल का तेल लगाएं इससे रंगो से आपके बालो को ज्यादा नुकसान नही पहुंचेगा। साथ ही धुलने में आसानी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और चीजों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल