1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आपकी आईब्रो खूद-ब-खुद हो रही है पतली, तो संभल जाएं आपको है ये गंभीर बीमारियां

अगर आपकी आईब्रो खूद-ब-खुद हो रही है पतली, तो संभल जाएं आपको है ये गंभीर बीमारियां

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 13, 2017 07:50 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 08:15 pm IST

ऐसे ही हमारे चेहरे में कई ऐसी समस्याएं होती है। जो कि नार्मल होती है, लेकिन वह हमारे स्वास्थ्य को लेकर संकेत करती है। जानिए ऐसे ही चेहरे के कुछ संकेतों के बारें में। जिससे आपको पता चलेगा कि आपको कौन सी गंभीर बीमारी है।

man- India TV Hindi
man

हेल्थ डेस्क: हमारी जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है। वैसे ही हमारे चेहरे और शरीर में बदलाव होने लगते है। लेकिन कई बार हमारे शरीर में ऐसे बदलाव होने लगते है। जो कि आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक होते है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगर हमारे चेहरे में मुंहासे और काले घेरे पड़ रहे है। तो आपको सतर्क होने की जरुरत है। यह कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के डर्मोलॉजी प्रोफेसर डॉक्टर सुंसान टेलर ने कहा भौंहो का पतला होना ज्यादा प्लकिंग के कारण भी हो सकती है लेकिन अगर ये नार्मल नहीं है, तो समझ जाएं कि आपको हाइपोथायराडिज्म की समस्या है। ऐसे ही हमारे चेहरे में कई ऐसी समस्याएं होती है। जो कि नार्मल होती है, लेकिन वह हमारे स्वास्थ्य को लेकर संकेत करती है। जानिए ऐसे ही चेहरे के कुछ संकेतों के बारें में। जिससे आपको पता चलेगा कि आपको कौन सी गंभीर बीमारी है।

हाइपोथायराडिज्म के लक्षण

  • थकान
  • वजन बढ़ना
  • बार-बार सर्दी जुकाम होना
  • स्किन और हेयर में ड्राईनेस
  • मसल्स में दर्द
  • भौहे पतली होना

 

पॉलीसिस्टिक ओवरी की समस्या

यह समस्या 20 से 30 साल की उम्र की लड़कियों को होती है। दिखते है ये लक्षण-

  • पीरियड्स समय से पहले बंद हो जाना।
  • गर्भधारण करने में समस्या होना।
  • चेस्ट और चेहरे पर बाल आना।
  • वजन बढ़ना।
  • सिर के बाल पतले और झड़ना।
  • मुंहासे होना।

ल्यूपुस की आशंका

  • चेहरे और कलाई में ला  रंग के दाने होना।
  • अधिक थकावट होना।
  • जोड़ो में दर्द और सूजन
  • तेज फीवर आना।
  • मुंह में घाव और छाले होना।
  • हेयर फाल।

डर्मेटोमायोसाइटिस के संकेत

  • आंखो के नीचे काले घेरे।
  • मसल्स कमजोर होना।
  • मसल्स पेन होना।
  • स्किन में चकत्ते होना।
  • मन ठीक न रहना
  • ज्यादा थकावट होना।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल