1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिखें ये संकेत तो समझ लें आप है लंग्स कैंसर, न करें नजरअंदाज

दिखें ये संकेत तो समझ लें आप है लंग्स कैंसर, न करें नजरअंदाज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 19, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Jan 19, 2018 04:46 pm IST

आमतौर पर इसके शुरुआती लक्षणों को आप तभी जान सकते है। जिन लोगों की उम्र 55 से 80 साल के बीच होती है। उन्हें लंग्स कैंसर होने की संभावना सबसे अधिक होती है। अगर आप खुद पर ज्यादा ध्यान दें। जानिए इसके शुरुआती लक्षण।

lungs cancer- India TV Hindi
lungs cancer

हेल्थ डेस्क: दुनियाभर में कैंसर एक ऐसी बीमारी है। जिसे दवाओं द्वारा कुछ दिनों के लिए रोक सकते है लेकिन पूरी तरीके से निजात नहीं पा सकते है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षणों का पता चल जाएं, तो इससे आसानी से निजात पाया जा सकता है।

फेफड़े का कैंसर एक ऐसा कैंसर है जो कि सबसे ज्यादा होता है। इसके मुख्य कारण स्मोकिंग, तंबाकू, गुटखा खाना माना जाता है। यह एक ऐसा कैंसर है। जिसका कोई शुरुआती लक्षण नहीं होता है। यह कैंसर महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ज्यादा होता है। इसके अन्य कारण किसी फैक्ट्री से निकलने वाला रसायन, ज्यादा प्रदूषण वाले इलाके में रहना या फिर स्मोंकिंग के धुएं से भी लग्स का कैंसर हो सकता है।

जिन लोगों की उम्र 55 से 80 साल के बीच होती है। उन्हें लंग्स कैंसर होने की संभावना सबसे अधिक होती है। इसके साथ ही जो लगातार 15 सालों से स्मोकिंग करना है। उनकों भी यह गंभीर बीमारी हो सकती है।

lung cancer
lung cancer

आमतौर पर इसके शुरुआती लक्षणों को आप तभी जान सकते है। अगर आप खुद पर ज्यादा ध्यान दें। जानिए इसके शुरुआती लक्षण।

  • शरीर के अंग जैसे कि पीठ, पैर, कंघे में लगातार दर्द बना रहना।
  • लंबे समय तक लगातार खांसी आना और खांसने की आवाज में परिवर्तन होना।

blood
blood

  • खांसते-खांसते मुंह से खून निकलना या फउिर भूरे रंग का थूक आना।
  • बार-बार सांस की नली में सूजन होना।
  • संक्रामक रोगों की गिरफ्त में जल्दी-जल्दी आना।
  • लगातार भूख में कमी आना।

weight loss
weight loss

  • लगातार वजन कम होना।
  • हाथ, गर्दन, चेहरे और उंगुलियों में सूजन रहना। शरीर के अंगो में कमजोरी आना।
  • बार-बार निमोनिया की शिकायत।

अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिखें तो तुंरत डॉक्टर से संपर्क कर अपने शरीर की जांच कराएं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल