1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हफ्ते में 2 दिन मछली खाएं, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

हफ्ते में 2 दिन मछली खाएं, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 03, 2017 06:33 pm IST,  Updated : Jul 03, 2017 07:54 pm IST

जो लोग मांसाहारी होते हैं उनके लिए मछली सबसे अच्छा आहार माना जाता है। क्योंकि मछली हर्ट स्ट्रोक या दिल की बीमारी के लिए बेहद फायदेमंद है।

fish- India TV Hindi
fish

नई दिल्ली: आज की भागदौड़ की जिंदगी में सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बेहतर सेहत के लिए बेहतर खान-पान होना चाहिए। खान-पान पर विशेष ध्यान देने के बावजूद व्यक्ति किसी ना किसी गंभीर समस्या में फंस ही जाता है। जिसमें प्रमुख है दिल से जुड़ी बीमारियां। पहले के समय में सिर्फ उम्रदराज लोगों को ही दिल की बीमारियां होती थी। जबकि आज की स्थिति कुछ और ही है। आजकल नौजवानों को भी दिल की बीमारी का शिकार होना पड़ रहा है। ये भी पढ़ें (भूलकर भी खाली पेट न करें इन चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक)

जो लोग मांसाहारी होते हैं उनके लिए मछली सबसे अच्छा आहार माना जाता है। क्योंकि मछली हर्ट स्ट्रोक या दिल की बीमारी के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और वसा होता है। स्वस्थ शरीर के लिए जिन पोषक तत्वों की जरूरत होती है वह सब मछली से मिलते हैं। जिन लोगों को विटामिन डी की कमी होती है उनके लिए मछली का सेवन करना फायदेमंद है। एक शोध में यह पता चला है कि मछली का सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है। हार्ट स्ट्रोक से बचने के लिए हफ्ते में 2 बार मछली का सेवन करना चाहिए। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल