1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रात को सोने से पहले करें करें इस चीज का सेवन और फिर सुबह देखें कमाल

रात को सोने से पहले करें करें इस चीज का सेवन और फिर सुबह देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2018 09:18 pm IST,  Updated : Mar 14, 2018 09:18 pm IST

आज के समय में हर कोई जंक और ऑयली फूड का सेवन ज्यादा करता है। हेल्दी खाना तो कोसो दूर है। जिसके कारण पेट साफ न होने की समस्या हो जाती है। इसलिए रात को सोने से पहले करें इस चीज का सेवन...

night food- India TV Hindi
night food

हेल्थ डेस्क: आज के समय में अनियमित खानपान और दिनभर काम में रहने के कारण कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी में है पेट न साफ होने की समस्या। जिससे हर कोई परेशान रहता है।

आज के समय में हर कोई जंक और ऑयली फूड का सेवन ज्यादा करता है। हेल्दी खाना तो कोसो दूर है। जिसके कारण यह समस्या होती है। जिसके लिए मार्केट से कई तरह की दवाएं लेकर आते है। जिससे इस समस्या से निजात मिले। लेकिन इनका साइड इफेक्ट भी अधिक होता है। इसलिए हम आपके लिए ऐसे चीजों के बारें में लेकर आएं है। जिनका सेवन करने से रातभर में ही आपको लाभ मिल जाएगा। जानिए इन चीजों के बारें में।

अलसी

अलसी में भरपूर मात्रा में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो कि आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में काफी मदद करता है। इसलिए सोने से पहले 2-3 चम्मच कच्ची या फिर भूनी हुई अलसी पानी के साथ ले लें।

अंजीर
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसे औषधि के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना सोने से पहले छिलके के साथ 2 अंजीर खा लें। दूसरे दिन ही आपको असर नजर आ जाएगा।

सौंफ
यह भी आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही आपके मांसपेशियों को थोड़ा चलाता भी है। रोजाना डिनर करने के बाद आधा चम्मच खड़ी या पिर पाउडर के रुप में इसका सेवन करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल