1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलने वाली बीमारी अल्जाइमर से पाना है निजात, तो रोजाना करें ये काम

भूलने वाली बीमारी अल्जाइमर से पाना है निजात, तो रोजाना करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2019 04:13 pm IST,  Updated : Jan 17, 2019 04:13 pm IST

एक शोध के अनुसार, अधिक उम्र के जिन वयस्कों में अल्जाइमर के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं वो अगर रोज व्यायाम या घर के दैनिक काम करें तो इससे याददशत को बनाए रखा जा सकता है।

Alzheimer- India TV Hindi
Alzheimer

हेल्थ डेस्क: अगर आप अक्सर चीजें रखकर भूल जाते हैं या कोई बात याद नहीं रहती तो हो सकता है कि आपमें भूलने की बीमारी के लक्षण दिखने लगे हों लेकिन नियमित व्यायाम करके या घर के रोजाना के काम करके स्मरण शक्ति बरकरार रखी जा सकती है।

एक शोध के अनुसार, अधिक उम्र के जिन वयस्कों में अल्जाइमर के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं वो अगर रोज व्यायाम या घर के दैनिक काम करें तो इससे याददशत को बनाए रखा जा सकता है।

शोध से पता चला है कि स्वास्थ्य सुधारने, मस्तिष्क पर रक्षात्मक असर पैदा करने के लिए व्यायाम सबसे सस्ता उपाय है।

अमेरिका में रश विश्वविद्यालय के एरोन एस बुचमैन ने कहा, ‘‘हमने शोध में भाग लेने वाले लोगों की उनकी मौत से औसतन दो साल पहले की शारीरिक गतिविधि का आकलन किया और फिर मौत के बाद दान दिए गए उनके मस्तिष्क के ऊतकों का अध्ययन किया। हमने पाया कि सक्रिय जीवनशैली से मस्तिष्क पर रक्षात्मक असर पड़ सकता है।’’

शोधकर्ताओं ने पाया कि जब मस्तिष्क में अल्जाइमर बीमारी के लक्षण मौजूद हों तो शरीर को सक्रिय रखने से स्मरण शक्ति बनाए रखने के लिए संज्ञानात्मक रक्षा मिल सकती है।

पीरियड्स के समय रहना चाहते हैं दुरूस्त तो इन चीज़ों से बनाएं दूरी

Swine Flu: जानिए आखिर क्या है स्वाइन फ्लू, साथ ही जानें लक्षण और बचने के घरेलू उपाय

सर्दियों में रोज़ाना गुड़ खाने के है कई फायदे, मिलेगा इन गंभीर बीमारियों से निजात

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल