1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कमर दर्द से है परेशान, तो करें इस दूध का इस्तेमाल

कमर दर्द से है परेशान, तो करें इस दूध का इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 22, 2017 04:35 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 04:35 pm IST

लहसुन के दूध में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। दरअसल यह एक प्राकृतिक पेय है, जो कई वर्षों से आंत के परजीवियों को मारने और संक्रमण से लड़ने के लिए इस्तेमाल होता था। जानिए फायदों के बारें में....

garlic
garlic

ऐसे बनाएं लहसुन का दूध

लहसुन का दूध तैयार करने के लिए सबसे पहले लहसुन की बड़ी कलियां लेकर इनको छोटे टुकड़ों में काट लें इसके बाद एक गिलास दूध लेकर दोनों को अच्छी तरह से उबाल लें। ऐसा करने से लहसुन का अर्क दूध में मिल जाएगा। इसके बाद आप चाहें तो आप इसमें थोड़ा सा शदह भी मिला सकते है।

ऐसे करें सेवन
कमर के दर्द से तुरंत राहत के लिए लहसुन के दूध को रोज एक कप पिएं। एक साथ न ले सकें तो थोड़ा-थोड़ा करके लें। दर्द कम होने तक इसका रोज सेवन करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल