1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. छिलके सहित फल, सब्जियां खाने के ये फायदे नहीं जानते होगे आप

छिलके सहित फल, सब्जियां खाने के ये फायदे नहीं जानते होगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 22, 2017 08:07 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 08:07 pm IST

कई फल और सब्जियों के छिलके में भी भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिल, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो कि आपकी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए किन फल- सब्जियों का छिलका नहीं फेंकना चाहिए। जानिए इन्हें खाने से होने वाले फायदों के बारें में...

vegetable and fruits- India TV Hindi
vegetable and fruits

हेल्थ डेस्क: हमारी सेहत के लिए फल और सब्जियां बहुत ही फायदेमंद है। इनका रोजाना सेवन करने से आपको किसी भी तरह की बीमारी नहीं हो सकती है। आप रोजाना फल और सब्जियां गर लाकर बनाते होगे लेकिन उनका छिलका कूडा में फेंक देते है, लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि फल और सब्जियों का छिलका भी आपके लिए कितना फायदेमंद है।

ये भी पढ़े

इसी तरह कई फल और सब्जियों के छिलके में भी भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिल, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट होते है। जो कि आपकी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। जानिए किन फल- सब्जियों का छिलका नहीं फेंकना चाहिए।

  • सेब के छिलके में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो कि शरीर में पाए जाने वाले खराब कोलेस्‍ट्रॉल और ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे कि आपको शुगर की समस्या नहीं सताएगी।
  • अंगूर में भारी मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं, लेकिन आपको उसके छिलके को नहीं छीलना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में रेस्वेराट्रोल पाया जाता है जो आपके दिल के लिए काफी अच्छा है।
  • आलू के छिलके में आलू से कहीं ज्‍यादा आयरन, फाइबर और फोलेट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें 5 से 10 गुना ज्‍यादा एंटीऑसीडेंट भी होता है। जो कि आपको कई बीमारियों से बचाता है। यह मेटाबॉल्जिम बढ़ाने के साथ-साथ, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, एनीमिया आदि समस्याओं से बचाता है।
  • खीरे को छिलके के साथ खाने से कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन के प्राप्‍त होता है। जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ मोटापा, सनबर्न और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल