1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना 1 अंडा खाने से वजन कम होने के साथ-साथ मिलेगे ये फायदे, जानिए

रोजाना 1 अंडा खाने से वजन कम होने के साथ-साथ मिलेगे ये फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2016 08:18 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 08:18 pm IST

जो लोग अपनी बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन ड्रिंक्स के रुप में कच्चे अंडे को पीते हैं, एक रिसर्च के अनुसार यदि आप अंडे की कच्ची जर्दी (योक) खाते हैं, तो अंडे के बैक्टीरिया से दूषित होने की स्थिति में आप बीमार हो सकते है। जानिे अंडा खाने के फायदों के बारें

weight loss
Image Source : PTIweight loss

वजन बढ़ने से बचाए
कई लोगों के दिमाग में यहीं बात है कि अंडा खाने से वजन बढ़ता है। जबकि ऐसा नहीं है । इसका सेवन करने से आपका वजन नहीं बढ़ता है, क्योंकि इसमें ऐसे तत्व पाएं जाते है. जिससे आपका पेट काफी देर तक भरा रहता है। एक अंडे में 70 कैलोरी और 6 ग्राम प्रोटीन होता है। जो आपके वजन को बढने नही देगा।

एनर्जी से भरपूर
अंडे के सफेद भाग में एल्ब्यूमिन नाम का प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपके शरीर को सुबह के समय इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा। जिससे आप दिनभर अपने आपको एनर्जी मिलेगी।

विटामिन डी
अंडे में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। जो आपकी हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेगी साथ ही इसमें अधिक मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड है जो आपके दातों को मजबूत भी रखता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल