1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना 1 अंडा खाने से वजन कम होने के साथ-साथ मिलेगे ये फायदे, जानिए

रोजाना 1 अंडा खाने से वजन कम होने के साथ-साथ मिलेगे ये फायदे, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2016 08:18 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 08:18 pm IST

जो लोग अपनी बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन ड्रिंक्स के रुप में कच्चे अंडे को पीते हैं, एक रिसर्च के अनुसार यदि आप अंडे की कच्ची जर्दी (योक) खाते हैं, तो अंडे के बैक्टीरिया से दूषित होने की स्थिति में आप बीमार हो सकते है। जानिे अंडा खाने के फायदों के बारें

cholestrol
cholestrol

कोलेस्‍ट्रॉल बढाएं
अगर आपको अपना गुड कोलेस्‍ट्रॉल बढाना है और हार्ट की बीमारियों से दूर रहना है, तो कभी-कभार अंडे के पीले भाग को अपने आहार में जरुर लें। इससे आपका हार्ट संबंधी बीमारियां भी नही होगी।

दिमाग को करें तेज
अंडे का सेवन करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। अंडे में कोलाइन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो दिमाग को निर्णय लेने में सहायता करता है। साथ ही रोज अंडा खाने से आपकी याददाश्त अच्छी होती है। इसलिए बच्चे को भी एक अंडा जरुर देना चाहिए।

इन लोगों को नही करना चाहिए अंडे का सेवन
वे लोग जिन्हें हाई ब्लडप्रेशर, डाइबिटीज व हृदय संबंधी बीमारियां होती हैं, उन्हें अंडे का पीला वाला हिस्सा नही खाना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है, जो आपके हार्ट के लिए हानिकारक होता है। साथ ही बहुत अधिक मात्रा में अंडे खाने से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द और मोटापे की समस्या हो सकती है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल