1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में करे तरबूज का सेवन, होगें कई लाभ

गर्मियों में करे तरबूज का सेवन, होगें कई लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2016 03:06 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 04:13 pm IST

तरबूज इतने कमाल का है की हम इससे अपने वजन पर भी कंट्रोल कर हमारी बॉडी को हेल्दी बनाता है और इसके रोज सेवन से हेल्थ प्रॉब्लम से भी बच सकते है।

watermelon- India TV Hindi
watermelon

हेल्थ डेस्क:गर्मियो का मौसम आ गया है। इन दिनो शरीर में  पानी की कमी हो जाती है। डॉक्टर हमें पानी पीने की सलाह देते है और इस मौसम में तरबूज भी काफी चलता है जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है साथ ही गर्मियों में इसका सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़े

तरबूज इतने कमाल का है की हम इससे अपने वजन पर भी कंट्रोल कर हमारी बॉडी को हेल्दी बनाता  है  और इसके रोज सेवन से हेल्थ प्रॉब्लम से भी बच सकते है। आज हम आपको इस चम्तकारी  तरबूज के फायदे बताने जा रहे है।जिससे आप वजन के साथ-साथ अपनी हेल्थ प्रॉबल्म को भी को दूर कर सकते है। आगे जानें तरबूज से होने वाले फायदे।

वजन घटाने में फायदेमंद

तरबूज में पानी के साथ-साथ फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। अगर  हम गर्मियों में इसका सेवन रोज करते है तो इससे हम अपने वजन को कम कर सकते है।

बालों को बनाए हेल्दी
अगर आप तरबूज का रोज सेवन करते है तो इससे आप अपने बालो का झड़ना रोक सकते है कयोंकी तरबूज में फोलिक एसिड पाया जाता है जो की हमारे बालो के मजबूत रखता है।

बढ़ाएं आंखो की रोशनी
तरबूज का सेवन आपकी आंखो के लिए  फायदेमंद है तरबूज में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो  की बॉडी में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। जिससे आंखो की रोशनी बढ़ती है।

स्किन को बनाए चमकदार
तरबूज के सेवन से आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रख सकते है तरबूज में लाइकोपिन नामक तत्व पाया जाता है जो की स्किन को हेल्दी बनाने और ब्लैक हेड्स हटाने में मददगार होता है।

अगली स्लाइड में पढ़े  और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल