
nita ambani
डाइट में सिर्फ हेल्दी चीजों को करती हैं शामिल
नीता दिन की शुरुआत बादाम और अखरोट खाकर करती हैं। सुबह के नाश्ते में एग वाइट ऑमलेट लेती हैं। साथ ही दिनभर में अपनी डाइट में कई हेल्दी चीजों को शामिल करती हैं। इनमें कार्ब्स (कार्बोहाइड्रेट) की मात्रा काफी कम रहती है। लंच टाइम में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां और सूप शामिल करती हैं। शाम 4:30 बजे के करीब पनीर या प्रोटीन रिच स्नैक्स लेती हैं। रात के डिनर में हरी सब्जी, सूप और स्प्राउट्स को शामिल करती हैं।