1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मेमोरी पावर बढाना है, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

मेमोरी पावर बढाना है, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Health Desk
 Published : May 11, 2016 01:39 pm IST,  Updated : May 16, 2016 06:55 am IST

अपनी सेहत के साथ-साथ दिमाग का भी धयान रखना चाहिए जो बहुत ही जरुरी है। हम अपनी खबर में ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बता रहे है जिसका सेवन कर आप अपने दिमाग को तेज कर सकते है। जानिए घरेलू उपायों के बारें में।

tea
tea

चाय
चाय में एक पदार्थ पॉलीफिनॉल पाया जाता है जो आपके दिमाग को संतुलित रखने में मदद करता है। चाय पीने से आपका दिमाग शांत और एकाग्र होता है। आप ब्लैक टी को न इस्तेमाल कर ग्रीन टी को पिए। यह दिमाग के लिए और अधिक फायदेमंद है। दिनभर में दो से तीन कप ग्रीन टी पीने से आपकी याददाश्त बढ़ जाएगी।

हल्दी
हल्दी एक ऐसा मसाला जो कई गुणों से भरपूर है। यह खाने के साथ-साथ कई औषधी गुणो से भी भरपूर है। इसका नियमित रुप से सेवन करनें से अज्माइमर रोग भी नही होता और आपका दिमाग भी तोज होता है।

दालचीनी
दालचीनी सिर्फ गर्म मसाला ही नहीं, बल्कि एक दिमाग तेज करने में भी सहायक है। इसके लिए रात को सोते समय नियमित रूप से एक चुटकी दालचीनी पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लें।

कालीमिर्च
काली मिर्च में पाया जाने वाला पेपरिन नामक रसायन शरीर और दिमाग की कोशिकाओं को आराम देता है। डिप्रेशन को दूर करने के लिए भी यह रसायन जादू-सा काम करता है। इसीलिए दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल जरुर करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और चीजों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल