1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हिचकी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

हिचकी से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2016 01:53 pm IST,  Updated : May 20, 2016 04:28 pm IST

कुछ लोगों को जब वह परेशान होते हैं और खुश होते हैं तब भी हिचकी आती है। अगर आपको भी कभी ये समस्या हो जाती है तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए

hiccups
hiccups

  • कुछ लोगों का कहना है कि हिचकी आते समय जब आप पानी पीते हैं तो अपनी नाक को बंद कर लें। और ग्लास के विपरीत दिशा में पानी पिएं।
  • जब भी आपको हिचकी आए तो कोई भी ठंड़ी चीज जैसे बर्फ के टुकड़ों को अपने गले पर मलें या रख दें इससे भी आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।
  • जब कभी भी आपको शराब पीने के बाद हिचकी आती है तो उसे भी आप आसानी से रोक सकते है इसके लिए नींबू का एक छोटा सा टुकड़ा अपने मुंह में रखें आपकी हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।
  • जब भी आपको हिचकी आए अपनी जीभ के नीचे शहद रख दें आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।
  • जब भी आपको हिचकी आती है तो आप उसे रोकने के लिए कुछ खा सकते हैं इससे आपकी हिचकी रुक जाएगी।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल