1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं गले की खराश से तुंरत आराम

अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं गले की खराश से तुंरत आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 08:27 pm IST

आमतौर में गले की खराश और दर्द की समस्या 4-5 दिन में सही हो जाती है, लेकिन इतने दिनों में हमारा बुरा हाल हो जाता है। जिसके कारण हम डॉक्टर के पास चक्कर लगाने लगते है।आप चाहे तो घर पर ही ऐसे उपाय अपना सकती है। जिससे इस समस्या से निजात पा सकते है...जानिए

gargle
gargle

गरम पानी और नमक से गरारे
यह सबसे प्राचीन तरीका है। इसका इस्तेमाल आज से नहीं हमारी पीढ़ियां भी करती चली आ रही हैं। इसका इस्तेमाल करने से आपको अधिक लाभ मिल सकता हैं। अगर आपके गले में खराश हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपके गले की कोशिकाओं में सूजन आ गई है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक बड़ा चम्मच नमक मिलाकर घोल लें और फिर इस पानी से गरारे करें। दिन में इसे 3 बार करें। इससे आपको फायदा मिल जाएगा।

स्टीम लें
कई बार होता है कि आपका गला सुख जाता है। जिसके कारण गले में इंफेक्शन की समस्या होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप स्टीम ले कर कर सकते हैं। इसके लिए किसी बड़े बर्तन में गरम पानी करके तौलिया से मुंह ढककर इसकी स्टीम ले। ऐसा करने से भी गले की सिकाई होगी और गले का इंफेक्शन भी खत्म हो जाएगा। इसे दिन में कम से कम 2 बार जरुर करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल