1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं गले की खराश से तुंरत आराम

अपनाएं ये घरेलू उपाय और पाएं गले की खराश से तुंरत आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 08:27 pm IST

आमतौर में गले की खराश और दर्द की समस्या 4-5 दिन में सही हो जाती है, लेकिन इतने दिनों में हमारा बुरा हाल हो जाता है। जिसके कारण हम डॉक्टर के पास चक्कर लगाने लगते है।आप चाहे तो घर पर ही ऐसे उपाय अपना सकती है। जिससे इस समस्या से निजात पा सकते है...जानिए

ginger
ginger

लहसुन
अगर आपके गले में खराश है, तो लहसुन भी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता हैं। इसका सेवन करने से गले में हुए जीवाणुओं को ये नष्ट कर देता हैं। जिससे आपके गले की खराश खत्म हो जाती हैं। इसके लिए लहसुन का टुकड़ा खा लें। इसमें पाया जाने वाला एलीसिन जीवाणुओं को मारने के साथ-साथ गले की सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करता हैं।

लौंग
लौंग कई बीमारियों में फायदेमंद हो सकती है। इसी तरह ये गले की खराश में भी फायदेमंद है। इसके लिए आप लौंग को मुंह में रखकर धीरे धीरे चबाते रहे। लौंग में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते है। जिसकी वजह से गले के इंफेक्शन और सूजन दोनों दूर हो जाते हैं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल