1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद, तो बेड पर रखें ये खास चीजें

गर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद, तो बेड पर रखें ये खास चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 12:37 pm IST,  Updated : May 24, 2018 04:41 pm IST

कई व्यक्ति इस गर्म मौसम में एक अच्छी और सुकून की नींद के लिए तरसते हैं उनके लिए यह खबर कई मायनों में खास है। आज आपको बताएंगे कैसे आपकी अच्छी नींद का राज आपके तकिए में छिपा है। ये तो डॉक्टर भी मानते हैं कि आपके सोने का सीधा असर आपके हेल्थ पर पड़ता है। अगर आप ठीक से सोते हैं तो इसका असर आपके पेट, दिमाग से लेकर आपके पूरे बॉडी पर पड़ता है।

रूम का दरवाजा खोल कर सोए
रूम का दरवाजा खोल कर सोए

रूम का दरवाजा खोल कर सोए
सबसे पहले आप एक काम कर सकते हैं आप अपने बेडरूम का दरवाजा खोल कर सोए लेकिन सबसे ध्यान रखने वाली बात यह है आपके बेडरूम का दरवाजा के सामने हॉल हो या खाली जगह हो तभी आप ऐसा कर सकते हैं।

हवा को ठंडा करने के लिए आप रूम में बर्फ और पानी की ट्रे रख सकते हैं। या हवा को ठंडा करने के लिए बेडरूम में बर्फ या ठंडा पानी फर्श पर डाल सकते हैं। अगर इतना कुछ करने में आप समर्थ नहीं है तो आप घर के सबसे निचले फ्लॉर में जा सकते हैं।

यदि कमरा ज्यादा गर्म हो रहा है, तो अपनी गद्दे को नीचे फर्श पर डालकर कूलर के आसपास सो सकते हैं। साथ ही एक काम और कर सकते हैं वॉटर बैग में आईस और ठंडे पानी डालकर आप उसे अपने पेट पर रखकर भी सो सकते हैं। ऐसा करने से आपको ठंडक मिलेगी।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल