1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. गर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद, तो बेड पर रखें ये खास चीजें

गर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद, तो बेड पर रखें ये खास चीजें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 24, 2018 12:37 pm IST,  Updated : May 24, 2018 04:41 pm IST

कई व्यक्ति इस गर्म मौसम में एक अच्छी और सुकून की नींद के लिए तरसते हैं उनके लिए यह खबर कई मायनों में खास है। आज आपको बताएंगे कैसे आपकी अच्छी नींद का राज आपके तकिए में छिपा है। ये तो डॉक्टर भी मानते हैं कि आपके सोने का सीधा असर आपके हेल्थ पर पड़ता है। अगर आप ठीक से सोते हैं तो इसका असर आपके पेट, दिमाग से लेकर आपके पूरे बॉडी पर पड़ता है।

सोने से  पहले इन बातों का जरूर ख्याल रखें
सोने से  पहले इन बातों का जरूर ख्याल रखें

सोने से  पहले इन बातों का जरूर ख्याल रखें
बिस्तर पर जाने से पहले एक अच्छे से शॉवर लें 

हल्के नाइटवियर पहनें और सिंथेटिक कपड़े का बिल्कुल इस्तेमाल न करें

आपकी गर्दन गर्म न हो इसलिए अगर आपके बाल लंबे है तो इसे बांध कर ही सोए।

अपने बिस्तर पर ठंडे पानी का बोतल और हॉट वॉटर बैग में बर्फ और ठंडे पानी डालकर कर रखें। इसे आप रात को अपने पेट पर रख सकते हैं।

फ्रीजर में आप अपने मोजे को ठंडे में रख दीजिए और रात को इसे पहनकर सो सकते हैं। इससे आपके बॉडी का तापमान कंट्रोल में रहेगा। लेकिन जैसे ही आपके पैर फिर से गर्म होने लगे तो उसे हटा ले।

यदि आप बेड शेयर करते हैं, तो सबसे जरूरी चीज है एक दूसरे के पसीने से बचे। इसके लिए एक-दूसरे को बेड पर जगह दे ताकि आराम से सोए। 

गर्मी के दिन में ही बहुत सारा पानी पीए ताकि आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहे। साथ ही रात में भी अपने बिस्तर के पास एक गिलास पानी या पानी का बोतल रखे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल