1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. चुटकियों में पाना चाहते है पीले दांतो से हमेशा के लिए निजात, तो अपनाएं ये सिंपल घरेलू उपाय

चुटकियों में पाना चाहते है पीले दांतो से हमेशा के लिए निजात, तो अपनाएं ये सिंपल घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2018 04:36 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 04:36 pm IST

अगर आप भी पीले दांतो से परेशान है, तो इस घरेलू उपायों से आसानी से पीले दांतो से निजात पा सकते है।

teeth- India TV Hindi
teeth

हेल्थ डेस्क: सुंदर, चमकदार और सफेद दांत किसे नहीं चाहिए होची है। हर किसी की चाह होती है कि उसके दांत मोतियों की तरह चमके। जिससे कि वह खुलकर सभी के सामने हंस सके। कई लोग आपने देखा होगा कि दांत पीले होने के कारण वह मुस्कराने में परहेज करते है।

अगर दांतों के पीलापन होने पर भी व्यक्ति खुलकर हंसता है तो कोई ना कोई जरूर टोक देता है। जिसके कारण हमें शर्मिंदा होती है। इसलिए इनसे निजात पाने के लिए हम डेटिस्ट या फिर मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स का यूज करते है। लेकिन आप जानते है कि आप अपने दांतो को बिना किसी खर्च के घर में कुछ मिनटों में आसानी से चमकदार दांत पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

पीलापन होने का कारण

पीलापन कई कारणों से हो सकता है। यह दूषित खानपान, अधिक चाय या कॉफी का सेवन या दांतों की सफाई नहीं करते हैं उन्हें दांतों से संबंधित अधिक समस्याएं होती हैं।

ऐसे जानें आपके दांत पीले है कि नहीं
अगर आप सोचते है कि अपने दांतो को कैसे किसी चीज से तुलना करें, तो हम आपको बता दें कि ये काम कैसे कर सकते है। इसके लिए आप एक सफेद पेपर लें और इससे तुलना करें।

अगर आप भी पीले दांतो से परेशान है, तो इस घरेलू  उपायों से आसानी से पीले दांतो से निजात पा सकते है।

turmeric
turmeric

हल्दी
हल्दी का यूं इस्तेमाल कर आप आसानी से पीले दातों से निजात पा सकते है इसके लिए आपको चाहिए
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1/8 भाग नारियल तेल

ऐसे करें यूज
एक बाउल लें और उसमें दोनों चीज डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद अपना ब्रश इसमें डुबाएं और दांतो में नार्मल तरीके से ब्रश करें। इसके बाद इसे पेस्ट को दांतो में कम से 5 मिनट रहने दें। फिर कुल्ला कर लें। अब जैसे आप रोजाना ब्रश करते है। वैस कर लें। आपको रिजल्ट खुद नजर आ जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और घरेलू उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल