हेल्थ डेस्क: किडनी एक ऐसा अंग है जो हमारे शरीर के सारी गंदगी को साफ करता है। हालांकि रिसर्च के मुताबिक किडनी हमारी शरीर का बहुत ही मजबूत अंग होता है। किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। लेकिन कई बार हम अपनी कुछ गलतियों और लापरवाही की वजह से किडनी की समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं। इसी में एक समस्या है किडनी में स्टोन की।
Related Stories
किडनी स्टोन
किडनी जब खून को फिल्टर करती है तो उसमें से सोडियम और कैल्शियम के अलावा अन्य मिनरल्स के अवशेष बारीक कणों के रूप में निकल कर यूरेटर के माध्यम से ब्लैडर तक पहुंचते हैं, जो यूरिन के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। लेकिन जब कभी-कभी खून में इन तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है तो ये किडनी में जमा होकर रेत के कणों या पत्थर के टुकडों जैसा आकार ग्रहण कर लेते है और इनसे ब्लैडर तक यूरिन पहुंचने के रास्ते में रुकावट आती है। जो कि आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
कारण
गलत खान-पान व जरुरत से कम पानी पीना किडनी की पथरी का अहम कारण है। शरीर में पानी की कमी किडनी की पथरी का मुख्य कारण है। यूरिक एसिड (मूत्र का एक घटक) पतला करने के लिए पर्याप्त पानी चाहिए होता है और ऐसा न होने पर मूत्र अधिक अम्लीय बन जाता है। यह अम्लीय किडनी की पथरी बनने का कारण होता है। किडनी की पथरी गोल्फ की एक गेंद के रूप में बड़ी हो सकती है। यह एक क्रिस्टल जैसी संरचना होती है। जिसमें असहनीय दर्द होता है।
लक्षण
चक्कर आना
उल्टी
मूत्र मार्ग के आसपास तेज असहनीय दर्द
कंपकपी के साथ बुखार
लगातार यूरिन आना या इसकी इच्छा महसूस होना
यूरिन के साथ रक्तस्राव या तेज जलन।
किडनी वाली जगह में असहनीय दर्द होना।
अगली स्लाइड में पढ़ें घरेलू उपायों के बारें में