1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सर्वे में खुलासा, हेल्दी रहने के लिए दिल्ली वाले करें ये काम

सर्वे में खुलासा, हेल्दी रहने के लिए दिल्ली वाले करें ये काम

 Edited By: IANS
 Published : Nov 29, 2017 07:58 pm IST,  Updated : Nov 29, 2017 07:59 pm IST

भारत की प्रमुख स्टैंडएलोन स्वास्थ्य बीमा कम्पनियों में एक मैक्स बूपा ने फेफड़े और ईएनटी विशेषज्ञों समेत लगभग 40 डॉक्टरों के बीच एक सर्वे किया।

diet
diet

आहार
पोषण के बाहरी स्रोतों का भी बराबर महत्व है। 87 प्रतिशत डॉक्टर मानते हैं कि विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत धूप में चलना है इसलिए लोगों को धूप में निकलना चाहिए जब धूप की वजह से प्रदूषण भी कुछ कम होता है।

विटामिन डी के लिए 10 प्रतिशत से कम डॉक्टर सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। आहार में पोषक तत्वों को लेकर सर्वे किए गए 62 प्रतिशत डॉक्टरों ने बताया कि आहार में विटामिन बी, विटामिन सी और बीटाकेरोटीन अधिक मात्रा में लेने से प्रदूषण का प्रतिकूल प्रभाव एक सीमा तक कम हो सकता है। इसलिए इन तत्वों से भरपूर चीजें अधिक खाने की सलाह दी जाती है।

उम्र और शारीरिक स्थिति
7 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए 65 प्रतिशत डॉक्टरों ने घर के अंदर रहने की सलाह दी क्योंकि उनका मानना है कि अधिक प्रदूषण से उन्हें एलर्जी की समस्या हो सकती है जिससे दमे (आस्थमा) की बीमारी का खतरा रहता है। 73 प्रतिशत डॉक्टरों का यह भी मानना है कि सांस और दिल की बीमारियों के मरीज घर के अंदर ही रहें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल