1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बच्चों में ऑटिज्म का पता लगाने में मदद करेगा Iphone का ये एप

बच्चों में ऑटिज्म का पता लगाने में मदद करेगा Iphone का ये एप

 Written By: IANS
 Published : Jun 04, 2018 11:07 am IST,  Updated : Jun 04, 2018 11:07 am IST

छोटे बच्चों में ऑटिज्म के लक्षण का पता करने में एक आईफोन एप प्रभावी है, जिसका इस्तेमाल करना भी आसान है। इससे अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर की भी आसानी से जांच करने का रास्ता खुला है।

iPhone app effective for screening toddlers with autism says study- India TV Hindi
iPhone app effective for screening toddlers with autism says study

हेल्थ डेस्क: छोटे बच्चों में ऑटिज्म के लक्षण का पता करने में एक आईफोन एप प्रभावी है, जिसका इस्तेमाल करना भी आसान है। इससे अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर की भी आसानी से जांच करने का रास्ता खुला है। शोधकर्ताओं ने यह जानकारी दी। 'ऑटिज्म एंड बियांड' एप अभिभावकों से पहले एक सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर करवाता है और उसके बाद कुछ प्रश्नों के साथ सर्वेक्षण करता है। फिर सेल्फी कैमरा के जरिए बच्चों का वीडियो एकत्र करता है। इस दौरान बच्चों को कई तरह की मूवी और वीडियो दिखाई जाती है, जिस पर बच्चे के चेहरे पर आई प्रतिक्रिया को रिकार्ड किया जाता है। इसमें बच्चे के चेहरे पर आई भावनाओं की जांच की जाती है।

बच्चों की प्रतिक्रिया का यह वीडियो शोध के सर्वर में भेजा जाता है, जहां स्वचालित बिहेविरल कोडिंग सॉफ्टवेयर बच्चे के चेहरे और उसकी भावनाओं की समीक्षा करता है। उसके बाद यह एप बताता है कि क्या बच्चे में ऑटिज्म के लक्षण हैं या नहीं।

इस एप के बारे में एनपीजे डिजिटल मेडिसिन जर्नल में जानकारी प्रकाशित की गई है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल