1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ऑफिस में बैठे-बैठे अक्सर आती है नींद तो इन टिप्स को करें फॉलो

ऑफिस में बैठे-बैठे अक्सर आती है नींद तो इन टिप्स को करें फॉलो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2018 12:46 pm IST,  Updated : Jun 03, 2018 12:46 pm IST

क्या आपको भी भरपूर नींद लेने के बाद भी दिनभर दफ्तर में सुस्त-सुस्त महसूस करते हैं? आप नहीं तो आपने अपने आस-पास बहुत सारे लोगों को देखा होगा जिन्हें ऑफिस में नींद आती रहती है। 

sleeping hours- India TV Hindi
sleeping hours

हेल्थ डेस्क: क्या आपको भी भरपूर नींद लेने के बाद भी दिनभर दफ्तर में सुस्त-सुस्त महसूस करते हैं? आप नहीं तो आपने अपने आस-पास बहुत सारे लोगों को देखा होगा जिन्हें ऑफिस में नींद आती रहती है। इनमें से कुछ लोगों को रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण तो कुछ लोगों को भरपूर नींद लेने के बावजूद दिन भर सुस्त महसूस करते हैं और इसका सीधा असर उनके काम पर भी पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

दिनभर पानी पीएं

अगर आप पानी सही से नहीं पीते तो पूरी नींद लेने के बाद भी आप दिनभर सुस्त महसूस करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि दफ्तर में पूरा दिन फ्रेश फील करें तो पूरे दिन में कम से कम 10 गिलास पानी पीने की आदत डालें।

हैवी खाना खाने से बचें
ऑफिस में लंच हल्का करें, क्योंकि ज्यादा हैवी खाना खाने से आलस आता है। इसके साथ ही लंच में सलाद और छाछ को शामिल करें। 

चॉकलेट
काम करते वक्त थकावट महसूस होती है तो अपने पास चॉकलेट रखें। जब भी ऐसा महसूस करो तो इसका सेवन करें। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है। इसके साथ ही यह तनाव को दूर करने में भी मदद करती है।

व्यायाम करें
रोजाना सही समय सोने के बाद सुबह समय से उठकर व्यायाम करना न भूलें। यह आपको पूरा दिन एक्टिव रहने में मदद करता है।

चाय और कॉफी को करों एवॉइड
आप लोग सोचते हैं कि चाय या कॉफी पीने से सुस्ती दूर हो जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर चाय पीना भी चाहते हैं तो सुबह तुलसी की चाय या ग्रीन टी का सेवन करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल