1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पाना है 'राब्ता' स्टार सुशांत राजपूज जैसी बॉडी, तो फॉलो करें ये डाइट चार्ट

पाना है 'राब्ता' स्टार सुशांत राजपूज जैसी बॉडी, तो फॉलो करें ये डाइट चार्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 31, 2017 01:22 pm IST,  Updated : May 31, 2017 01:23 pm IST

सुशांत को खाने का बहुत ही ज्यादा शौक है। अगर आप भी सुशांत की तरह बॉडी पाना चाहते है, तो यह चार्ट फॉलों करें। जल्दी ही आपको लाभ मिलेगा।

sushant singh rajput- India TV Hindi
sushant singh rajput

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'राब्ता’ के प्रमोशन में लगे हुए है। इस फिल्म में सुशांत के अलग-अलग लुक्स देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में पहली बार पर्दे पर कृति सेनन और सुशांत की जोड़ी देखने को मिलेगी। पिछले काफी समय से इन दोनों को लेकर काफी खबरें आ रही हैं कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों एक्टर्स ने हमेशा अफेयर की खबरों को गलत बताया। (सावधान! कही आपके घुटने से आवाज तो नहीं आती, हो सकती है ये बीमारी)

वह इंस्ट्राग्राम में अपने सुडौल बॉडी के पीछे का राज़ और वर्कआउट के विडियो समय-समय पर शेयर करते रहते है। जिससे कि उनके फैंस भी उनकी तरह बॉडी बना सके। हाल में ही उन्होंने इंस्ट्राग्राम में अपने फिटनेस, वर्कआउट के साथ-साथ डाइट चार्ट भी शेयर किया।  सुशांत को खाने का बहुत ही ज्यादा शौक है। अगर आप भी सुशांत की तरह बॉडी पाना चाहते है, तो यह चार्ट फॉलों करें। जल्दी ही आपको लाभ मिलेगा। (सिर्फ एक साल में इस लड़की ने किया 232 किलो वजन कम, जानिए कैसे)

ब्रेकफास्ट: सुशांत नाश्ते में 4 वाइट एग और 2 अंड़ो के ऑमलेट के साथ एक बाउट ओट्स बादाम और किशमिश के साथ लेते हैं। इसके बाद वह एक से डेढ़ घंटे तक वर्कआउट करते हैं।

स्नैक: सुशांत ब्रेकफास्ट के बाद और लंच से पहले कुछ न कुछ खाते रहते है। जिसमें वह फ्राइड चीजों को खाने से बचते है।
लंच: सुशांत खाने में एक बाउल क्यूनोआ, हल्दी फ्राइ सब्जियां और ग्रेवी वाला चिकन लेते हैं। इसके बाद वह 45 मिनट वैपन ट्रेनिंग करते हैं।
शाम को स्नैक: शाम को सुशांत लेटिस और पनीर के सलाद के साथ एक पोर्शन ग्रील टर्की का लेते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े पूरा डाइट चार्ट

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल