1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पीठ दर्द, ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल तो मलाइका अरोड़ा से सीखें ये बेहतरीन योगासन

पीठ दर्द, ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल तो मलाइका अरोड़ा से सीखें ये बेहतरीन योगासन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 20, 2020 02:49 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 02:49 pm IST

बॉसीवुड अभिनेत्री मलाइक अरोड़ा से जानें कपोत्तासन के बारे में। जिसे करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य रहेगा फिट। 

Malaika arora- India TV Hindi
Malaika arora Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। लेकिन वह अपनी फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। जिम लुक, एयरपोर्ट लुक से लेकर पार्टी लुक हर एक लुक में मलाइका परफेक्ट नजर आती हैं। 46 साल की होने जाने के बाद भी मलाइका अपनी फिटनेस और खूबसूरत स्किन के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। जिसके कारण हर कोई उनका सीक्रेट जानना चाहता है।  आपको बता दें कि मलाइका, एक योग ब्रैंड से जुड़ी हैं और अपने इंस्टाग्राम के जरिए अक्सर फैंस को हेल्दी टिप्स, वर्कआउट और योगा शेयर करती रहती हैं। इसी तरह हर सोमवार को वह एक योगासन के बारे में बताती है। इसी क्रम में आज मलाइका ने रिसाइकल्ड पीजन पोज यानी कपोत्तासन के बारे में बताया है। जानें इसे करने की सही विधि। 

क्या है कपोत्‍तासन?

कपोत्‍तासन को कबूतर मुद्रा के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन में इंसान के शरीर की स्थिति एक कबूतर की तरह होती है। इसे रोजाना करने से शारिरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेंगे। 

बेड में जाने के 1 घंटे पहले उबले हुए केले का यूं करें सेवन, फिर देखें कमाल

कैसे करें कपोत्‍तासन 

  • मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम में योग करते हुए एक तस्वीर के साथ इस योग को करने की विधि बताई है। 
  • सबसे पहले अपनी पीठ पर अपने घुटनों के बल झुकें और अपनी जांघों को समानांतर और कूल्हे के बीच दूरी बनाए। 
  • अब अपनी दाहिनी जांघ के ऊपर अपनी बाईं टखने को पार करें। यह सुनिश्चित करते हुए कि आपका टखना आपकी जांघ को छूता है। अब अपने पैर की उंगलियों को वापस खींचकर सक्रिय रूप से अपने सामने के पैर को फ्लेक्स करें।
  • अपने दाहिने घुटने को अपनी चोस्ट की ओर खींचें, अपने पैरों के बीच त्रिकोण के माध्यम से अपने बाएं हाथ को पकड़े। अपने हाथों को अपने दाहिने पैर के पीछे लाएं।
  •  यदि यह आपको अच्छा लगता है, तो दाहिने पैर को सीधा करें और अपने सिर को बाएं पिंडली की तरफ लाएं। अपने दाहिने पैर को अपने बाएं ग्लूट्स के साथ-साथ दायें हैमस्ट्रिंग में एक अच्छा खिंचाव महसूस करने के लिए खींचते रहें।
  • अब पैरों को स्विच करें और दूसरी तरफ दोहराएं।

कपोत्तासन के फायदे 
इस योग को करने से  जांघों, एडियों, जोडों, सीने और पूरे शरीर में समान रूप से प्रेशर पडता है, जिससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से होता है। 
अगर आपको पीठ दर्द की समस्या है तो इसे रोज करें। 
 गर्दन में लगी चोट के दर्द को इस आसन से कम किया जा सकता है।
लो और हाई बल्ड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। 
इस योग को करने से आपको अच्छी नींद आती है। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल