1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बेड में जाने के 1 घंटे पहले उबले हुए केले का यूं करें सेवन, फिर देखें कमाल

बेड में जाने के 1 घंटे पहले उबले हुए केले का यूं करें सेवन, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 06:22 pm IST

केला की चाय में मैग्नीशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आपको अनिद्रा से निजात दिलाने में मदद करता है। 

Banana Tea- India TV Hindi
Banana Tea

नींद से संबंधित बीमारी अनिद्रा के बारे में आपने कई बार सुना होगा। हो सकता है कि शायद आप भी इसके शिकार हो। यह रोग एक आम समस्या है जिससे हर किसी को जिंदगी में एक न दिन गुजरना ही पड़ता है। नींद न आने के कारण आपनी पूरी रात यूं ही गुजर जाती है। आप बिस्तर में उधर से उधर करवट बदलते रहते हैं लेकिन आपकी आंखों में नींद का कही भी नामों निशान नहीं होता है। जिसके कारण आपका पूरा दिन बिना एनर्जी से निकल जाता है। पूरे दिन एक अजीब सी सुस्ती छाई रहती हैं। हम शुरुआती दिनों में इसके बारे में जरा सा भी ध्यान नहीं देते है। जिसके कारण  ये आगे चलकर आपकी दिनचर्या पर काफी असर डालने लवगती हैं। 

अनियमित नींद के कारण आपको अनिद्रा के अलावा डिप्रेशन , तनाव आदि की भी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप सोचते हैं कि आखिर किस चीज का सेवन करें कि आपको आसानी से नींद आ जाए। तो ऐसे में आपकी मदद ये बेहतरीन केला की चाय कर सकती है। 

सर्दियों में गोंद खाने के है बेहतरीन फायदे, डायबिटीज, मोटापा सहित इन बीमारियों से मिलेगा निजात

केला की चाय का नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा। हम आपको बता दें कि इसमें मैग्नीशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आपको अनिद्रा से निजात दिलाने में मदद करता है। 

केला की चाय बनाने के लिए सामग्री

  • एक ऑर्गेनिक केला (छिलकर 3-4 टुकड़ों में काट लें)
  • 2 कप पानी
  • चुटकी भर दालचीनी पाउडर

पीरियड्स से कुछ दिन पहले लड़कियों को होती है PMS की समस्या, मूड स्विंग से लेकर सुसाइड के आते है ख्याल

ऐसे बनाए केले की चाय

  • सबसे एक पैन में 2 कप पानी डालें और इसे उबाले। जब उबाल आने लगे तो इसमें केला डाल दें। 
  • कम से कम 5-6 मिनट उबलने के बाद इसमें दालचीनी पाउडर डालें और फिर गैस बंद दें। अब इसे छन्नी की मदद से छान लें।
  • सोने के एक घंटे पहले इसका सेवन करें। फिर देखें कैसे आसानी से आपको नींद आती है। 

नोट- इस बात का ध्यान रखें कि ऑर्गेनिक केले का यूज करें। केमिकल से पकाएं हुए केले का यूज बिल्कुल भी न करें। जब आप इसे उबालेंगे तो इसका साइड इफेक्ट होगा। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल