1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. लो जी! अब मोटापे से निजात दिलाएंगी ये खास चीज

लो जी! अब मोटापे से निजात दिलाएंगी ये खास चीज

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 20, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Mar 20, 2018 04:04 pm IST

अगर आप अपने मोटापे से परेशान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक नए अध्ययन के अनुसार, भूख को नियंत्रित करने में उपयोगी, प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाले हार्मोन की तरह काम करने वाले तत्व से मोटापे से ग्रस्त लोग वजन कम कर सकते हैं।

Weight loss- India TV Hindi
Weight loss

हेल्थ डेस्क:  अगर आप अपने मोटापे से परेशान है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक नए अध्ययन के अनुसार, भूख को नियंत्रित करने में उपयोगी, प्राकृतिक रूप से पैदा होने वाले हार्मोन की तरह काम करने वाले तत्व से मोटापे से ग्रस्त लोग वजन कम कर सकते हैं।

सीमेग्लूटाइड नाम के इस तत्व की रासायनिक संरचना पेप्टाइड1 जैसे हार्मोन ग्लूकागोन से काफी हद तक मिलती जुलती है।

यह अध्ययन शिकागो में एंडोक्राइन सोसायटी की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया गया। अध्ययन में 957 लोगों ने भाग लिया जिसमें से 35 फीसदी पुरुष थे।

सभी भागीदारों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कम से कम 30 था लेकिन उन्हें मधुमेह नहीं था।

सभी को मासिक डाइट और व्यायाम करने के लिए काउंसिलिंग दी गई। सीमेग्लूटाइड लेने वाले सभी लोगों का एक साल बाद वजन घटने लगा।

शोधकर्ताओं ने बताया कि लोगों को इस दवा की जितनी अधिक मात्रा दी गई उनका औसत वजन उतना अधिक घटने लगा।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल