1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इस तरह 2 मिनट में हटाएं दांतो से गुटखा-तंबाकू के दाग

इस तरह 2 मिनट में हटाएं दांतो से गुटखा-तंबाकू के दाग

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 08, 2017 03:27 pm IST,  Updated : Dec 08, 2017 03:27 pm IST

लगातार तंबाकू के सेवन करने से दांतो पर दाग हो जाते हैं और ये दाग ऐसे होते हैं जिससे आप कितनी भी कोशिश कर लो यह हटने वाले नहीं हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स।

teeth- India TV Hindi
teeth

हेल्थ डेस्क: लगातार तंबाकू के सेवन करने से दांतो पर दाग हो जाते हैं और ये दाग ऐसे होते हैं जिससे आप कितनी भी कोशिश कर लो यह हटने वाले नहीं हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स। इस टिप्स को फॉलो करके आप सिर्फ 2 मिनट में अपने पीले दांतों से छुटकारा पा सकते है। गुटखा खाने की वजह से अगर दांतों का रंग काला पड़ने लगा है,जिसकी वजह से लोगों से बात करने में आपको शर्म महसूस होती है तो ये आसान घरेलू नुस्खा आपकी परेशानी को तुरंत खत्म कर सकता है।

तंबाकू,गुटखा खाने से दांतों पर दाग पड़ जाते हैं जो लाख छुड़ाने के बाद भी निकलने का नाम नहीं लेते। जिसकी वजह से कई बार शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस आसान उपाय की मदद से आप ये दाग आसानी से छुड़ा सकते हैं।  

उपाय

सबसे पहले अपने दांतों को चमकाने के लिए दिन में कम से कम दो बार दांतों और अपनी जीभ की सफाई करें।

खाना खाने के बाद हमेशा कुल्ला करें। खास तौर पर तब जब आपने गुटखा खाया हो। ऐसे में कुल्ला करते समय उंगली से दांतों को रगड़ते हुए साफ करें। दांतों पर दाग नहीं जमेंगे। 

इसके बाद हमेशा दांतों की सतह को चिकना रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपके दांतों को पर गुटखे के दाग नहीं जमेंगे।

इसके अलावा ब्रश करने के बाद दांतों को चमकाने के लिए दांतों पर बेकिंग पाउडर रगड़े। ऐसा करने से दांतों से तंबाकू के दाग खत्म हो जाएंगे। 

इसके अलावा दांतों से जिद्दी दाग हटाने के लिए गाज़र का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जी हां आपने सही सुना गाजर। कहा जाता है कि रोजाना एक गाजर खाने से दांत साफ रहते हैं। इसमें मौजूद रेशे दांतों के बीच फंसी गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं। 

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल