1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. स्वस्थ रहने के लिए हर उम्र के पुरुषों और महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का खास ध्यान

स्वस्थ रहने के लिए हर उम्र के पुरुषों और महिलाओं को रखना चाहिए इन बातों का खास ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 21, 2019 11:29 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 11:29 pm IST

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानिए हर उम्र के महिला और पुरुषों को स्वस्थ रहने के लिए किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Healthy men and women- India TV Hindi
Healthy men and women

बीमारियों से शरीर को बचाने के लिए इसका खास ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। अगर आप अपना ध्यान नहीं रखते हैं तो इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है। हर उम्र के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर लोगों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने हर उम्र के पुरुष और महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इस बारे में बताया है।

पुरुषों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

रुजुता ने बताया टीनेएजर लड़कों को अपना काम खुद करना चाहिए। अपने बर्तन खुद उठाने चाहिए और धोना भी चाहिए। वहीं 20 साल के पुरुषों को खाना बनाना सीखना चाहिए। अच्छी तरह से खाना नहीं तो कम से कम दाल चावल। 30 की उम्र में पुरुषों को समझना चाहिए उनके शरीर को किस चीज की जरुरत है। 40 की उम्र में पुरुषों को अपनी मां की बेस्ट डिश की रेसिपी को लिखना चाहिए। 50 की उम्र में अपने शरीर को ट्रेन करना चाहिए और तनाव नहीं लेना चाहिए।

महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

रुजुता दिवेकर ने बताया हर उम्र की महिलाओं को अपना किस तरह ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने बताया- टीनएजर लड़कियों को बिल्कुल भी डाइटिंग नहीं करनी चाहिए। 20 की उम्र में शादी के लिए वजन कम ना करें और रोजाना हेल्दी चीजें खाएं। 30 की उम्र में हड्डियों की डेंसिटी कम होती है तो एक्सरसाइज या काम करें। 40 की उम्र में शरीर में होने वाले बदलावों से सहज रहें। 50 की उम्र में अपना रोजाना का रुटीन बनाएं। 60 की उम्र में अपना ध्यान रखना चाहिए।

Also Read:

Kareena Kapoor Birthday: प्रेग्नेंसी के बाद करीना ने खुद को किस तरह 6 महीने के अंदर किया स्लिम, जानिए फिटनेस सीक्रेट

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के साथ किया अनोखा वर्कआउट, शेयर किया वीडियो

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल