1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शरीर में दिखें ये लक्षण तो जल्द ही खराब होने वाली किडनी, ऐसे करें बचाव

शरीर में दिखें ये लक्षण तो जल्द ही खराब होने वाली किडनी, ऐसे करें बचाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 01:16 pm IST

किडनी की बीमारी का पता शुरुआत में पता नहीं चलता है। लेकिन इसके लक्षण धीरे-धीरे आपके शरीर में दिखाई देते हैं। जहां तक किडनी के बारे में आपको पता ही होगा ये हमारे शरीर का मुख्य अंग है जो ब्लड को साफ कर हमारे शरीर से सारे हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है।

kidney problem- India TV Hindi
kidney problem Image Source : PTI

हेल्थ डेस्क: किडनी की बीमारी का पता शुरुआत में पता नहीं चलता है। लेकिन इसके लक्षण धीरे-धीरे आपके शरीर में दिखाई देते हैं। जहां तक किडनी के बारे में आपको पता ही होगा ये हमारे शरीर का मुख्य अंग है जो ब्लड को साफ कर हमारे शरीर से सारे हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है।

हमारे शरीर में दो किडनी होती हैं जिस में से अगर एक भी काम करना बंद कर दे तो हम दूसरी किडनी के सहारे जीवित रह सकते हैं, लेकिन एक किडनी पर रहना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर वक्त रहते हमें किडनी की परेशानी का मालूम हो जाए तो इसका इलाज कराके ठीक कराया जा सकता है।

आज हम आपको इसके लक्षण बताएंगे, जिससे आप वक्त रहते इस बीमारी को पहचान कर इलाज करवा सकते हैं। अगर आपके पेट के बांयी या दांयी ओर असहनीय दर्द हो रहा हो, तो इसे हल्के में ना लें, क्योंकि यह किडनी में परेशानी का इशारा हो सकता है।

किडनी खराब होने पर शरीर में हानिकारक पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिस वजह से हाथों और पैरों में सूजन आने लगती है। इसके अलावा पेशाब का रंग गाढ़ा होना या रंग में बदलाव भी इसका संकेत देता है। अगर आपको मूत्र के दौरान खून आए तो ऐसे में आपको बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपको तुरंत किसी यूरोलॉजिस्ट को दिखाना चाहिए। 

अगर आपको अचानक कई बार पेशाब आ रहा है तो यह किडनी में किसी तरह की बीमारी का इशारा है। ऐसे हालात में जानने की कोशिश करें कि बार-बार पेशाब आने की वजह क्या किडनी की कोई बीमारी तो नहीं। पेशाब ज्यादा आना या कम आना दोनों ही अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आपको पेशाब का एहसास होता है और जाने पर आपको पेशाब नहीं आता तो यह भी किडनी फेल का लक्षण है। 

अगर आपके पेशाब करते वक्त किसी तरह की जलन महसूस हो या बेचैनी हो तो इसका मतलब यह है कि या तो आपको यूरिन इन्फेक्शन हुआ है या फिर आपकी किडनी में कोई परेशानी है। ऐसे में आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। छोटे-मोटे काम करने के बाद कमजोरी, थकान महसूस होना या हार्मोन का स्तर गिरना किडनी फेल का लक्षण है। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल