1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! कहीं आप एक ही जगह ज्यादा देर तो नहीं बैठे रहते, हो सकता है जानलेवा

सावधान! कहीं आप एक ही जगह ज्यादा देर तो नहीं बैठे रहते, हो सकता है जानलेवा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 13, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Sep 13, 2017 12:54 pm IST

एक शोध में ये बात सामने आई कि 1 से 2 घंटे के बीच कुछ देर का आराम लेना चाहिए। जिससे कि आपकी सेहत ठीक रहे औप आपकी जान बच जाएं। जानिए और क्या है इस शोध में...

woman- India TV Hindi
woman

हेल्थ डेस्क: आज के समय  में हर कोई हद से ज्यादा बिजी है। कई घंटे ऑफिस में बैठकर ही निकल जाते है और आपको पता भी नहीं चलता है। क्या आपका काम आपको बिना मुड़े एक जगह पर एक-दो घंटे या ज्यादा समय तक बैठने के लिए मजबूर करता है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए।

हाल में ही एक शोध सामने आया जिसमें बताया गया है कि ज्यादा देर बैठे रहना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।  

एक शोध की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जो लोग काफी देर तक एक जगह पर बैठे रहते हैं, उनमें दूसरे लोगों की तुलना में मौत का शुरुआती जोखिम बढ़ सकता है। शोध के निष्कर्षो से पता चला है कि जो लोग सबसे ज्यादा समय तक बैठे रहते हैं, यानी दिन में 8 से 13 घंटे तक, उनमें मौत का जोखिम 60 से 90 मिनट तक बैठे रहने वालों की तुलना में लगभग दोगुना पाया गया।

इसके विपरीत, जो लोग 30 मिनट से कम समय तक एक जगह पर बैठे रहते थे, उनमें मौत का जोखिम सबसे कम रहा।

वेइल कॉर्नेल मेडिकल सेंटर की प्रोफेसर मोनिका सेफर्ड ने कहा, "शोध बताता है कि लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है।"

शोध की रिपोर्ट 'एनाल्स ऑफ इंटरनल मेडिसीन' में प्रकाशित हुई है। टीम ने 45 वर्ष की उम्र से अधिक 7,985 लोगों पर सात दिनों तक उनकी हिप-माउंटेड गतिविधि पर नजर रखी।

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल