1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. पेट के अल्सर के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

पेट के अल्सर के इन लक्षणों को न करें इग्नोर, अपनाएं ये घरेलू उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 16, 2017 03:40 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 03:44 pm IST

अल्सर से निजात पाने के लिए आपके किचन में ऐसी चीजें पाई जाती है। जिसको अपनाकर आप आसानी से इस गंभीर समस्या से निजात पा सकते है। अगर आपको इन उपायों से आराम नहीं मिलता है, देरी न करें। तुरंत किसी डॉक्टर के पास जाएं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

alsar- India TV Hindi
alsar

हेल्थ डेस्क: हमारी अनियमित दिनचर्या, धूम्रपान, खानपान की गलत आदतों के कारण जो एसिड बनती है। जो कि आगे चलकर अल्सर जैसी बीमारी उत्पन्न हो जाती है। कई लोगों में किए गए अध्य्यन में ये बात सामने आई कि पेट में अल्सर कई पेनकिलर्स और दवाओं की वजह से भी हो जाता है, क्योंकि कभी-कभी इन दवाओं से एसिड बन जाती है। साथ ही अल्सर होने का मुख्य कारण हेलिकोबैक्टर पायलोरी बैक्टीरिया है। इस बैक्टीरिया के होने से पहले डॉक्टर मानते थे कि अल्सर तनाव, पोषण की कमी आदि के कारण हो जाता है।

लक्षण

अल्सर के बारें में वैज्ञानिकों का कहना है कि ये बैक्‍टीरिया हमारे शरीर में गंदे पानी या खराब खाने से पेट में प्रवेश करते हैं। अल्‍सर तब गंभीर होने लगता है जब आपको कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे, खून की उल्‍टी, मल में गहरे रंग का खून आना, उल्‍टी या मतली महसूस होना, अचानक वजन कम होना या फिर भूख में परिर्वतन होना आदि।

अल्सर से निजात पाने के लिए आपके किचन में ऐसी चीजें पाई जाती है। जिसको अपनाकर आप आसानी से इस गंभीर समस्या से निजात पा सकते है। अगर आपको इन उपायों से आराम नहीं मिलता है, देरी न करें। तुरंत किसी डॉक्टर के पास जाएं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

  • अल्सर को कम करने के लिए मुलेठी भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए एक गिलास गरम पानी में 1 छोटा चम्‍मच मुलेठी का पाउडर डालकर मिक्स करें और करीब 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और बाद में इसे छान कर दिन में तीन बार पिएं।

ये भी पढ़े:

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल