1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना सोने से पहले सिर्फ एक बड़ी इलायची और फिर देखें कमाल के फायदे

रोजाना सोने से पहले सिर्फ एक बड़ी इलायची और फिर देखें कमाल के फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2018 08:12 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 08:12 pm IST

इलायची एक एेसा मसाला है जो हर भारतीय की रसोई में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और खुशबू लाने के लिए किया जाता है। यह देखने में भले ही छोटी हो पर स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। 

इलायची- India TV Hindi
इलायची

हेल्थ डेस्क: इलायची एक एेसा मसाला है जो हर भारतीय की रसोई में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और खुशबू लाने के लिए किया जाता है। यह देखने में भले ही छोटी हो पर स्वस्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बड़ी इलायची को 'काली इलायची', 'भूरी इलायची', 'लाल इलायची', 'नेपाली इलायची' या 'बंगाल इलायची' भी कहते हैं। इसका स्वाद छोटी इलायची से अलग होता है। इसमें फाइबर और ऑइल जैसे कुछ खास पोषक तत्व मिलते हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार रहते हैं।

उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और एमडी-आयुर्वेद डॉ नवीन जोशी के मुताबिक, इलायची एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और पोटेशियम के गुणों से भरपूर होती है। यह सभी तत्व आपके बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं।इसका सेवन आमतौर पर मसाले के रूप में किया जाता है। लेकिन रोजाना बड़ी इलायची खाने से आप हमेशा हेल्दी रह सकते हैं।

यही नहीं बड़ी इलायची ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने का काम करती हैं। अगर हम रात में एक बड़ी इलायची खाकर गर्म पानी पी लेते हैं तो कई फायदे मिलते हैं।

इलायची से होने वाले 5 फायदे:

बड़ी इलायची में दो तरह के एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें भी एंटी कैंसर-एंटी ऑक्सीडेंट्स सबसे खास होते हैं। यह ब्रेस्ट, कोलोन और ओवेरियन कैंसर को रोकती है। 

बड़ी इलायची पेनकिलर की तरह काम करती है। सिर दर्द में भी फायदेमंद होती है। इससे तैयार किए जाने वाले सुगंधित तेल का इस्तेमाल भी तनाव और थकान दूर करने के लिए किया जाता है। टेंशन होने पर रात को एक बड़ी इलायची खाकर सो जाएं। सुबह आपको अच्छा फील होगा। 

बड़ी इलायची में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी तरह के इंफेक्शन को होने से रोकते हैं।

इसमें एंटीबैक्टीरियल और एन्टी माइक्रोबियल क्वालिटी भी होती हैं।अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो बड़ी इलायची चबाना अच्छा उपाय है। इसके अलावा मुंह के घावों को ठीक करने के लिए भी बड़ी इलायची का यूज किया जाता है। एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज के कारण यह फेफड़ों की समस्याओं जैसे अस्थमा और खांसी में बेहद लाभकारी है।(प्रेग्नेंट औरतों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए आलू, यह है इसके पीछे की वजह)

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल