1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ज्यादातर लोगों को इन पॉपुलर सिम्बल का मतलब नहीं है पता, क्या आपको पता है?

ज्यादातर लोगों को इन पॉपुलर सिम्बल का मतलब नहीं है पता, क्या आपको पता है?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 18, 2018 11:51 am IST,  Updated : May 18, 2018 11:51 am IST

कई बार ऐसा होता है कि आसान दिखने वाले सिम्बल का सही मतलब हम नहीं जानते है। कई बार इस छोटी सी चीज की वजह से आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ये शर्मिंदगी वाली बात ही है क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि इन सिम्बल का सही मतलब जाने बिना आराम से इसका यूज करते रहते हैं।

bluetooth- India TV Hindi
bluetooth

नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि आसान दिखने वाले सिम्बल का सही मतलब हम नहीं जानते है। कई बार इस छोटी सी चीज की वजह से आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ये शर्मिंदगी वाली बात ही है क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि इन सिम्बल का सही मतलब जाने बिना आराम से इसका यूज करते रहते हैं।

यहां हम आपको 5 ऐसे सिम्बल के बारे में बता रहे हैं जिनका सही मीनिंग ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। ये सिम्बल कहां से आएं, इनका मतलब क्या है.. ये जाने बिना हम इन सिम्बल को लंबे समय से यूज करते या देखते आ रहे हैं। इनमें ब्लूटूथ से लेकर ओके तक का निशान शामिल है।

ब्लूटूथ सिम्बल

दो फोन को पेयर करने के लिए सभी ब्लूटूथ का यूज करते हैं। इसका सिम्बल भी आजकल सभी पहचानते हैं। लेकिन ये सिम्बल कई साल पहले आ गया था।
10वीं शताब्दी में दानिश के राजा हैलार्ड ब्लाटेंड ने दो ट्राइब को एक किया था। उन्हीं का निक नेम ब्लू टूथ था।
उनका यह नाम ब्लूबैरीज से प्यार करने के कारण पड़ गया था। उनके दांत भी हल्के ब्लू थे।

पावर सिम्बल
यह ऐसा सिम्बल है जिसे हम सभी अपने मोबाइल या कम्प्यूटर में डेली देखते हैं। ऑन या ऑफ करने पर ये सिम्बल दिखाई देता है। यह एक यूनिवर्सल सिम्बल है। इसमें बाइनरी लैंग्वेज का यूज किया गया है, जिसमें 1 का मतलब ऑन और 0 का मतलब ऑफ है। इन दोनों को मिलकार ये सिम्बल बनाया गया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल