1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! अगर आप भी जूस या सॉफ्ट ड्रिंक में करते है स्ट्रा का यूज, तो समझ लें कि आपकी जान को है खतरा

सावधान! अगर आप भी जूस या सॉफ्ट ड्रिंक में करते है स्ट्रा का यूज, तो समझ लें कि आपकी जान को है खतरा

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 17, 2018 10:50 am IST,  Updated : May 17, 2018 10:50 am IST

स्ट्रा में मौजूद प्लास्टिक में कई नुकसानदायक पदार्थ पाए जाते हैं। कई स्ट्रॉ में तो पॉलीप्रोपाइलीन और बिसफिनॉल ए भी पाया जाता है जो आपको मोटापे और कैंसर के साथ-साथ दांत संबंधी कई समस्याओं को जन्म देता है।

Straw  health cancer obesity cavity- India TV Hindi
Straw

हेल्थ डेस्क: जब हम घर से बाहर जाते या फिर घर में ही कोई सॉप्ट ड्रिंक या फिर जूस पीते है, तो सबसे पहले यह सोचते है कि अब इसे पिएं कैसे। बिना टाइम बर्बाद किए तुरंत स्ट्रॉ लगाकर तुरंत पी जाते है। अब आप सोचते है कि यह जूस हेल्दी था, लेकिन आप यह भूल जाते है कि आप जो स्ट्रॉ यूज कर रहे है वह प्लास्टिक है। वह हमारी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

हम ये बात अच्छी तरह से जानते है कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसमें पॉलीइथाइलीन नामक एक ऐसा पदार्थ पाया जात है। जो कि आपके शरीर में कई तरह की बीमारियों को जन्म देता है।  

प्लास्टिक के बने स्ट्रा में भी पॉलीप्रोपाइलीन और बिसफिनॉल ए भी पाया जाता है जो आपको मोटापे और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को न्यौता देता है। इसके अलावा जब आप प्लास्टिक का स्ट्रॉ इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके मुंह में कोलेजन टूटता है जिसकी वजह से आपके चेहरे पर उम्र से पहले रिंकल्स और फाइन लाइन्स बनने लगती हैं।

इतना ही नहीं कई बार हम अपने दातों को दाग से बचाने के लिए स्ट्रा का इस्तेमाल करते है लेकिन एक शोध के अनुसार इससे हम जल्दी और ज्यादा ड्रिंक पी लेते है। जिससे दाग लगने की संभावना कई हद तक बढ़ जाती है। इतना ही नहीं इसके कारण कैविटी की भी समस्या हो जाती है।

अगर आप स्ट्रा का यूज कर कोई ड्रिंक लेती है, तो इसके साथ ही अधिक मात्रा में हवा अंदर चली जाती है। जिसके कारण पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

जब भी अगली बार जूस या फिर कोई सॉफ्ट ड्रिंक लें, तो कोशिश करें की लकड़ी या फिर कागज की बनी हुई स्ट्रा लें। इससे आपकी सेहत पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही आपक कई गंभीर बीमारियों से भी बच जाएंगे।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल