1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. देश में हर साल 27 हजार बच्चे इस बीमारी के साथ पैदा होते हैं, जानिए क्या है वजह

देश में हर साल 27 हजार बच्चे इस बीमारी के साथ पैदा होते हैं, जानिए क्या है वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 13, 2018 01:41 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 01:41 pm IST

देश में हर साल 27 हजार से ज्यादा नवजात सुनने में असमर्थता के साथ पैदा होते हैं, वहीं विश्व में इनकी संख्या 3.6 करोड़ से ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी 2012 के आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है।

{img-74088}

इसके अलावा नौ से 15 महीनों के बच्चों के बारे में उन्होंने बताया कि क्या बच्चा नाम पुकारने पर प्रतिक्रिया देता है? आवाज में स्वर के परिवर्तन का जवाब देता है? मां, मां या पा, पा कहता है? साधारण अनुरोधों को समझता है? आपकी आवाजों को दोहराता है? ध्यान पाने के लिए अपनी आवाज का प्रयोग करता है?

15 से 24 महीने के बच्चों में बहरेपन का पता लगाने के जरियों पर उन्होंने बताया, "क्या नाम दी गई परिचित वस्तुओं की ओर इशारा करता है? गाने, कहानियां, श्लोक सुनता है? सरल आदेशों का पालन करता है? कई अलग अलग शब्द का प्रयोग करता है? जब पूछा जाए तो शरीर के हिस्सों को इंगित करता है? आम वस्तुओं का नाम सुनता है?"

आप आपने बच्चों में इस तरह से सुनने में असमर्थता का पता लगा सकते हैं, इसमें कमी पाए जाने पर चिकित्सक से मुलाकात जरूर करें। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल