1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कहीं आपका पेट फूलने के पीछे ये कारण तो नहीं..

कहीं आपका पेट फूलने के पीछे ये कारण तो नहीं..

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2016 05:19 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 05:20 pm IST

अगर आपका भी पेट फूल जाता है या फिर गैस बनने लगती है, तो इन चीजों का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दें। इससे भी आपको यह समस्या होती है। जानिए इन चीजों के बारें में।

bloating- India TV Hindi
bloating

हेल्थ डेस्क: हमारे साथ कई बार होता है कि हमारा पेट में गैस बनने लगती है। जिसके कारण आपका पेट फूल जाता है।  आप सोचते है कि आपको कोई बीमारी हो गई है। जिसके कारण आप डॉक्टर्स के पास चक्कर लगाने लगते है। लेकिन आप यह नहीं जानते है कि पेट फूलना, गैस बनना कोई बीमारी नहीं बल्कि आप गलत खाने की आदत के कारण ये समस्याएं होती है। हम ऐसे कई फूड, वेजिटेबल खा लते है जो कि पेट फूलने के कारण होते है।

ये भी पढ़े-

अगर आपका भी पेट फूल जाता है या फिर गैस बनने लगती है, तो इन चीजों का सेवन करना बिल्कुल बंद कर दें। इससे भी आपको यह समस्या होती है। जानिए इन चीजों के बारें में।

आलू

इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। जो कि गैस आासानी से आपके पेट में बना सकता है।

दूध
दूध पीने से भी आपका पेट फूल सकता है, क्योंकि इसमें लैक्टोज नामक तत्व पाएं डाते है। जोकि गैस की समस्या को बढ़ाते है।

चाय
अगर आपने सुबह खाली पेट चाय पी ली, तो आपका पेट फूल जाएगा।

कार्बोनेटेड ड्रिक्स
इस तरह की ड्रिंक्स में अधिक मात्रा में कार्बन डाइ-ऑक्साइड गैस पाई जाती है। जो कि डाइजेस्टिव सिस्टम में जमा होकर पेट फूला देती है। इसलिए ऐसे सोडा, कोल्ड ड्रिक्स का सेवन कम से कम करें।

प्रोसेसेड फूड
मैंगी, नूडल्स आदि में भरपूर मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स और सोडियम होता है। जिससे कारण यह शरीर में पानी की मात्रा बढ़ा देता है। जिससे आपका पेट फूल जाता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल