1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मसल्स पेन को न लें हल्के में, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

मसल्स पेन को न लें हल्के में, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 02, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 02:16 pm IST

अगर आपको भी लगातार मसल्स पेन की प्राब्लम है, तो इसे गंभीर समस्या हो सकती है। जानिए मसल्स पैन के कारण किन समस्यों का सामना करना पड़ सकता है।

muscle pain- India TV Hindi
muscle pain

हेल्थ डेस्क: आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ में हम इतना ज्यादा थक जाते है कि मसल्स पेन होना हमें आम बात लगती है। जिसके लइए हम मसाज या फिर दवा का सहारा लेते है। लेकिन अगर यही पेन लगातार हो रहा है, तो इसे हल्के में न लें। यह पेन कोई गंभीर बीमारी भी दे सकता है। (सावधान! कहीं आप अपने नाखून तो नहीं चबाते, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां)

हमारे शरीर में 3 तरह की मसल्स पाई जाती है। जिन्हें स्केलेटल मसल्स, कार्डियक मसल्स और स्मूथ मसल्स के नाम से जाना जाता है। ये मसल्स बॉडी के अलग-अलग हिस्सों में होती हैं। स्केलेटल मसल्स हड्डियों से जुड़ी होती है। वही कार्डियक मसल्स हार्ट की दीवारों पर पाई जाती हैं और स्मूथ मसल्स बॉडी के ऑर्गन्स जैसे स्टमक, यूटेरस और ब्लैडर में पाई जाती है। (गर्मियों में नारियल पानी पीने के हैं चौकानें वाले फायदे)

अगर आपको भी लगातार मसल्स पेन की प्राब्लम है, तो इसे गंभीर समस्या हो सकती है। जानिए मसल्स पैन के कारण किन समस्यों का सामना करना पड़ सकता है।

  • जब आपकी बॉडी में इंसुलिन का बैलेंस बिगड़ने लगता है, तो मसल्स पैन की समस्या हो जाती है। इंसुलिन की कमी के कारण डायबिटीज की समस्या हो जाती है।
  • मसल्स पेन का कारण आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है। जिसके कारण आपकी मसल्स कमजोर हो गई है।
  • कभी-कभी मसल्स पेन के कारण गठिया जैसे रोग होने की आशंका हो सकती है।
  • मसल्प पेन तब भी होता है। जब आपके शरीर में पानी की कमी होती है। जो आगे चलकर डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न कर देता है।
  • मसल्स पेन आपकी बाड़ी का ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ने का एक संकेत है।

अगली स्लाइड में पढ़े और बीमारियों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल