1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रमजान में डायबिटीज के मरीज यूं बरतें सावधानी

रमजान में डायबिटीज के मरीज यूं बरतें सावधानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2016 10:33 am IST,  Updated : Jun 07, 2016 10:34 am IST

रमजान के महिने में डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों की सेहत के लिए भूखा रहना खतरनाक हो सकता है। यह बात मधुमेह पीड़ितों के मन से यह सवाल पैदा करती है कि रोजे रखें या न रखें। अपने धार्मिक अकीदे और भावनाओं को तरजीह दें या अपनी सेहत को।

diabetes
diabetes

  • मैटफोरमिन, प्योग्लिटाजोन, रिपैग्लिनायड रोजे के दौरान ले सकते हैं।
  • लंबी अवधि की इनसूलिन की दवा जरूरत के अनुसार कर लेनी चाहिए और शाम के खाने से पहले लेनी चाहिए।
  • छोटी अवधि की इन्सुलिन सुरक्षित होती हैं।
  • अगर मरीज की शुगर 70 से कम हो जाए या 300 तक पहुंच जाए तो उसे तुरंत रोजा खोल लेना चाहिए।
  • डायबिटीज के सभी मरीज जो रमजान के दौरान रोजे रखने जा रहे हैं उन्हें शुरूआत में अपना चैकअप जरूर करवा लेना चाहिए और पूरे महीने में भी नियमित जांच करवाते रहना चाहिए। इससे ना सिर्फ उन्हें आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी मिलती रहेगी बल्कि उन्हें अपनी रूटीन बनाने में भी मदद मिलेगी ताकि उनकी सेहत पर इसका कोई प्रभाव ना पड़े।

ये भी पढ़े-

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल