1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. इन कारणों से नहीं बढ़ती है हाइट, साथ ही जानिए टिप्स

इन कारणों से नहीं बढ़ती है हाइट, साथ ही जानिए टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 01:09 pm IST

सही खानपान न लेना, पोषक तत्वों की शरीर में कमी, योगाभ्यास एक्सरसाइज ना करना, अनियमित नींद के कारण आपके साथ ये समस्या हो सकती है। इसके अलावा और कई कारण होते है। जिसके कारण हमारी हाइट नहीं बढती है। जानिए इन कारणों को और साथ ही हाइट बढाने के टिप्स।

increase hight- India TV Hindi
increase hight

 हेल्थ डेस्क: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी हाइट सही हो, क्योंकि लोग मानते है कि इससे आपकी पर्सनालिटी में फर्क पडता है। हमारे जीवन में कई ऐसे करियर होते है कि जिसमें लंबाई की खास जरुरत होती है। अगर आप पुलिस या फिर मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना हाथ अजमाना चाहते है तो इसके लिए आपकी डाइट को होना बहुत ही जरुरी होता है।

ये भी पढ़े-

अगर आपकी हाइट कम होती है तो लोग आपको जाने कितने नामों से चिढ़ाते है। जो कि आपको बहुत बुरा लगता है। जिसके कारण आप ऐसे उपाय अपनाते है जिससे कि इस समस्या से निजात मिल जाएं।

कुछ लोग तो यह भी सोचते है कि 18 साल की उम्र की बाद आपकी हाइट नहीं बढती है। जबकि यह गलत अवधारणा है। आप अपनी हाइट 18 साल के बाद भी बढ़ा सकते है। अगर आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं और पौष्टिक भोजन लेते हैं तो आपकी हाइट में बढोत्तरी होगी।

हमारे शरीर की लंबाई बढ़ाने का सबसे बड़ा योगदान होता है ह्यूमन ग्रोथ हॉरमो(HGH)। यह पिट्यूटरी ग्लैण्ड से निकलता है जिससे हमारी हाइट बढ़ती है। सही प्रोटीन और न्यूट्रिशन न मिलने के कारण शरीर का विकास होना बंद या कम हो जाता है और अगर आप शरीर का सही विकास करना चाहते हैं तो खान-पान का पूरा ध्यान रखना शुरु कर दें। इसके साथ ही कई ऐसे कारण होते है। जिसके बारें में हमें पता नहीं होता है। हम अपनी खबर में इन्हीं कारणों के बारें में बता रहे है। साथ ही जानिए कि आप कैसे अपनी हाइट बढा सकते हैं।

अगली स्लाइड में और कारणों और उपायों के बारे में पढ़ें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल