1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सुबह खाली पेट काला नमक का पानी पीने से मोटापा कम होने के अलावा ये हैं 5 लाभ, जानिए

सुबह खाली पेट काला नमक का पानी पीने से मोटापा कम होने के अलावा ये हैं 5 लाभ, जानिए

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 13, 2016 10:48 am IST,  Updated : Jun 15, 2016 10:19 am IST

काला नमक में मुख्य रुप से सोडियम क्लोराइड होता है। इसके अलावा इसमें सोडियम सल्फेट, आइरन सल्फाइड, हाइड्रोजन सल्फाइड भी कुछ मात्रा में पाया जाता है। इसका नमकीन स्वाद सोडियम क्लोराइड के कारण होता है। आयरन सल्फाइड के कारण इसका गहरा बैंगनी रंग दिखता है।

acidity
acidity

पाचन को रखें फिट
सुबह-सुबह नमक वाला पानी पीने से आपके मुंह में लार वाली ग्रंथी को सक्रिय करने में मदद करेगा। जो आपके पाचन के लिए बहुत ही जरुरी है। जब यह हमारे शरीर के अंदर जाता है तो इसमें मौजूद प्राकृतिक नमक, हाइड्रोक्लोरिक एसिड और प्रोटीन भोजन को पचाने वाले एंजाइम को उत्‍तेजित करने में मदद करता है।

जिसके कारण वह खाना आसानी से पच जाता है। इसके साथ ही इंटेस्‍टाइनिल ट्रैक्ट और लिवर में भी एंजाइम को उत्‍तेजित होने में मदद मिलती है, जिससे खाना पचने में और आसानी होती है।

अनिद्रा से दिलाएं निजात
अगर आपको अनिद्रा की शिकायत है तो काला नमक काफी फायदेमंद हो सकता है। काला नमक में मौजूद खनिज हमारे शरीर की तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। यह दो खतरनाक हार्मोन कोर्टिसोल और एड्रनलाईन को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण आपको रात को अच्छी नींद आती है।

अगली स्लाइड में पढ़े इसे पीने के फायदों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल